फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Khaki-Clad Cop Runs Open-Air School Under a Tree, Offers Free Education to Underprivileged Kids

इंदौर: पेड़ की छांव में लगती है खाकी वर्दी वाले की पाठशाला, गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ा रहे हैं कॉन्स्टेबल संजय

Sat, 05 Sep 2026 08:13 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 05 Sep 2026 08:13 AM IST
सार

 पुलिस की पहचान वर्दी, ड्यूटी और कानून-व्यवस्था से होती है। इंदौर में एक पुलिसकर्मी की वर्दी बच्चों के लिए उम्मीद की पहचान बन गई है। लालबाग की पेड़ों की छांव में वे बच्चों को पढ़ाते है और उनका भविष्य संवारते है।

विज्ञापन
Indore: Khaki-Clad Cop Runs Open-Air School Under a Tree, Offers Free Education to Underprivileged Kids
बच्चों को पढ़ाते आरक्षक संजय - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर का लालबाग हर रविवार एक अनोखी पाठशाला का गवाह बनता है। यहां पेड़ की छांव में साठ से ज्यादा बच्चे जुटते हैं और उन्हें इंतजार रहता है वर्दी वाले मास्टरजी का। उन्हें पढ़ाते हैं पुलिस कॉन्स्टेबल संजय सांवरे। पुलिस ड्यूटी पूरी करने के बाद संजय रोज लालबाग आते है और खुले आसमान की पाठशाला में बच्चों का भविष्य संवारते है। पिछले करीब दस साल से वे गरीब और झुग्गी-बस्ती के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रहे हैं। कई बच्चों की स्कूल फीस, किताबें और स्टेशनरी का खर्च भी वे अपनी सैलरी से उठाते हैं।

विज्ञापन

 

संजय खुद संघर्षों के बीच पढ़कर पुलिस विभाग में पहुंचे हैं। इसी अनुभव ने उन्हें जरूरतमंद बच्चों के लिए कुछ करने की प्रेरणा दी। वे कहते हैं कि लोग समझते हैं कि मदद सिर्फ पैसों से होती है, लेकिन इन बच्चों को सबसे ज्यादा जरूरत शिक्षा की थी। इसलिए शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

 

उन्होंने 2016 में सिर्फ तीन बच्चों से यह पाठशाला शुरू की थी। धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ती गई और अब साठ से अधिक बच्चे नियमित रूप से पढ़ने आते हैं। बच्चों का पढ़ाई में मन लगा रहे, इसके लिए हर सप्ताह पढ़ाई के साथ अलग-अलग गतिविधियां भी कराई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

संजय का सपना है कि इस पाठशाला के बच्चे पढ़-लिखकर अच्छी नौकरियों और सरकारी सेवाओं में जाएं। इस काम में अब उनके कुछ मित्र भी सहयोग करने लगे हैं। बच्चों के लिए की जा रही इस पहल के लिए संजय को कई जगह सम्मानित भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed