फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-fake-ias-himanshu-panchal-arrested-for-matrimonial-fraud

इंदौर: 25 महिलाओं से लाखों रुपए ले चुका था नकली IAS, मैट्रिमोनियल साइट्स से प्रेमजाल में फंसाता था

Sat, 05 Sep 2026 07:40 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 05 Sep 2026 07:40 AM IST
सार

फर्जी आईएएस बनकर रहने वाले हिमांशू पांचाल ने पहले फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर 25 से अधिक महिलाओं को ठगा है। एआई से वर्दी की फोटो बनाकर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए ठगी करता था।

विज्ञापन
indore-fake-ias-himanshu-panchal-arrested-for-matrimonial-fraud
पुलिस की गिरफ्त में हिमांशू। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

नकली जिला कलेक्टर बनकर रौब झाड़ने वाले हिमांशू पांचाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पुराने कारनामे सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है। अहमदाबाद निवासी 29 वर्षीय हिमांशू पहले पुलिस सब इंस्पेक्टर बनकर 25 से ज्यादा महिलाओं को लाखों रुपये की चपत लगा चुका है।
विज्ञापन


आईएएस राज सोनी के नाम से रह रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद स्थित केशवनगर निवासी हिमांशू को ओमेक्स सिटी की शुभा आंगन कालोनी से पकड़ा गया। वह यहां खुद को आईएएस राज सोनी बताकर रह रहा था और किराये के मकान के बाहर बाकायदा नेमप्लेट भी लगा रखी थी। लसूड़िया पुलिस अब उसके पुराने ठगी के मामलों और देशभर में बनाए संपर्कों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


मैट्रिमोनियल और डेटिंग एप पर बनाई फर्जी पहचान
हिमांशु ने खुद को पीएसआई बताकर राकी पांचाल नाम से अलग-अलग मैट्रिमोनियल साइट और डेटिंग एप पर फर्जी प्रोफाइल बनाए थे। उसने एआई टूल्स की मदद से पुलिस की वर्दी में अपनी तस्वीरें तैयार कर प्रोफाइल पर लगाईं। साथ ही फर्जी नियुक्ति पत्र और पुलिस आईडी कार्ड भी साझा करता था, जिससे महिलाएं उसे असली पुलिस अधिकारी समझ लेती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसा देकर महिलाओं से ऐंठता था रकम
दोस्ती होने के बाद आरोपी विभागीय कार्रवाई या आर्थिक परेशानी का हवाला देकर महिलाओं से रुपये मांगने लगता था। इस तरह उसने कई महिलाओं से रकम ऐंठी। पुलिस अब उसके मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट, बैंक लेन-देन और एप संपर्कों की जांच कर रही है।


स्थाई नियुक्ति का झांसा देकर चालकों से ठगी की कोशिश
आरोपी हिमांशू ने वाहन चालकों को स्थाई नियुक्ति का झांसा दिया था और उन्हें एक होटल में खाना खिलाने भी ले गया था। इसी बहाने उनसे रुपये वसूलने का प्रयास किया जा रहा था। होटल प्रबंधन को उसने खाने का बिल नहीं चुकाया और प्रबंधन को इस पर शक हुआ। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed