फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Tableaux came out till seven in the morning, police sent back the Akharas

Indore News: सुबह सात बजे तक निकली झांकियां, पुलिस ने अखाड़ों को लौटाया

Sun, 07 Sep 2025 08:25 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 07 Sep 2025 08:25 AM IST
सार

सुबह छह बजे पुलिस जवानों ने अखाड़ों को कृष्णपुरा छत्री की तरफ रोककर लौटने के लिए कहा, लेकिन उस्ताद-खलिफा अड़े रहे। सुबह के उजाले में स्वदेशी मिल और राजकुमार मिल की झांकी को लोगों ने निहारा। इस कारण निर्णायक मंच को भी निर्णय लेने में देरी हुई।

विज्ञापन
Indore: Tableaux came out till seven in the morning, police sent back the Akharas
सुबह तक सड़कों पर रही झांकियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की सड़कों पर सुबह तक झांकियों का कारवां नजर आया। निर्णायक मंच के सामने से राजकुमार मिल की झांकी सुबह 7.10 बजे निकली। रात को जागे लोग तो सुबह घरों की तरफ लौटना शुरू हो गए थे, लेकिन सुबह झांकियां देखने उठे लोग सड़कों पर नजर आए।

विज्ञापन


सुबह छह बजे पुलिस जवानों ने अखाड़ों को कृष्णपुरा छत्री की तरफ रोककर लौटने के लिए कहा, लेकिन उस्ताद-खलिफा अड़े रहे। सुबह के उजाले में स्वदेशी मिल और राजकुमार मिल की झांकी को लोगों ने निहारा। इस कारण निर्णायक मंच को भी निर्णय लेने में देरी हुई। 

विज्ञापन

 

नए अफसर नहीं बढ़वा पाए अखाड़े
बीते तीन-चार वर्षों से झांकियां सुबह छह बजे तक मिलों की तरफ लौटने लगती थी। इसकी वजह यह रहती थी कि अनुभवी अफसर अखाड़ों को चल समारोह में जल्दी बढ़ाने के दबाव बनाते थे, लेकिन इस बार अफसर इसमें चूक कर गए। जो अखाड़े अपनी झांकियों के क्रम से पिछड़ गए थे, वे दूसरी झांकियों के साथ शामिल हो गए। इस कारण स्वदेशी हयर राजकुमार मिल की झांकी सुबह तक सड़क पर रही। कई स्वागत मंच तब तक खुलना शुरू हो गए थे। निर्णायक कमेटी भी सुबह आठ बजे घरों की तरफ लौटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed