फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Swimming coach commits suicide by jumping from building in Indore after a dispute with live-in partner

Indore: इंदौर में तैराकी कोच ने बिल्डिंग से कूद कर दी जान, लिव इन पार्टनर से था विवाद

Thu, 20 Nov 2025 12:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 20 Nov 2025 12:01 PM IST
सार

पुलिस ने उसके साथ दस साल से लिव-इन में रह रहे असीम राज को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि दोनो में अक्सर विवाद होता रहता था और आत्महत्या से पहले भी दोनों एक-दूसरे से झगड़े थे। पुलिस ने निकिता के दोस्तों व परिजनों से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
Indore: Swimming coach commits suicide by jumping from building in Indore after a dispute with live-in partner
कोच ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राऊ क्षेत्र की एक मल्टी की छठी मंजिल से महिला तैराकी कोच ने कूद कर आत्महत्या कर ली। वह इंदौर में लिव-इन पार्टनर से विवाद हुआ था। तैराकी कोच निकिता कजरिया ने इससे पहले सिलेंडर खोलकर भी आग लगाने की कोशिश की थी,लेकिन नाकाम रही। पुलिस ने उसके साथ रह रहे युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


 

बुधवार रात को बायपास के पलाश परिसर में निकिता ने फ्लैट की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। चौकीदार ने आवाज सुनी और दौड़ते हुए आया। चौकीदार ने निकिता का फर्श पर देखा और पुलिस को सूचना दी।पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। अफसरों ने उसके फ्लैट की तलाशी ली तो रसोई गैस का सिलेंडर भी खुला मिला। पुलिस ने आशंका जताई कि पहले उसने सिलेंडर खोलकर आग लगाने की कोशिश की।

विज्ञापन




पुलिस ने उसके साथ दस साल से लिव-इन में रह रहे असीम राज को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि दोनो में अक्सर विवाद होता रहता था और आत्महत्या से पहले भी दोनों एक-दूसरे से झगड़े थे। पुलिस ने निकिता के दोस्तों व परिजनों से भी पूछताछ की है, ताकि आत्महत्या का कारण पता सके। पुलिस ने निकिता के मोबाइल फोन को भी जब्त किया है, ताकि रिकार्डेड सुसाइड नोट के बारे में पता कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनो का हो चुका था विवाह

निकिता व असीम का पहले विवाह हो चुका था, दोनो अपने जीवनसाथियों को छोड़कर इंदौर आ गए थे और लिव इन में रहने लगे थे। निकिता इंदौर में तैराकी कोच थी। उसका दोस्त असीम ग्वालियर का रहने वाला है। उससे आत्महत्या के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed