{"_id":"6af307a09cb669dd9d06ffad","slug":"indore-super-corridor-accident-engineering-student-died-in-road-crash-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में बड़ा हादसा: 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत, 25 नवंबर को घर में बजनी थी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में बड़ा हादसा: 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत, 25 नवंबर को घर में बजनी थी शहनाई
Tue, 10 Nov 2026 05:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:31 PM IST
सार
एरोड्रम क्षेत्र स्थित सुपर कॉरिडोर पर तेज रफ्तार दूध टैंकर की टक्कर से सेज यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र निहाल की मौत हो गई। 4 बहनों का इकलौता भाई निहाल मूलतः प्रयागराज का था। आगामी 25 नवंबर को उसकी बहन की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
निहाल
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित सुपर कॉरिडोर पर बोहरा कॉलोनी के सामने मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। इस स्थान पर तेज रफ्तार से आ रहे एक दूध टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्र निहाल (उम्र 19 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई।
घर से घूमने निकला था छात्र
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान निहाल पुत्र विनय पांडे (निवासी 4 पलटन, इंदौर) के रूप में हुई है। निहाल सेज यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि निहाल मंगलवार सुबह घर से यह कहकर बाहर निकला था कि वह थोड़ा घूमकर वापस आ जाएगा। हालांकि, उसके निकलने के कुछ ही देर बाद इस सड़क हादसे की दुखद खबर घर पहुंच गई। टैंकर और बाइक के बीच हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि निहाल को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
25 नवंबर को तय थी बहन की शादी
निहाल अपने परिवार में 4 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी इस प्रकार अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों ने रोते हुए बताया कि आगामी 25 नवंबर को उसकी बहन की शादी तय हुई थी। पूरा परिवार पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियों में व्यस्त था। निहाल का परिवार मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है और उसके पिता इंदौर में ई-रिक्शा चलाने का कार्य करते हैं।