फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: SIT came to Indore from Bhopal to investigate the love jihad case

Indore News: लव जिहाद मामले की जांच के लिए भोपाल से इंदौर पहुंची SIT, यहां भी छात्रा से हुई थी ज्यादती

Thu, 01 May 2025 08:30 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 01 May 2025 08:30 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है और अब विस्तार से मामले की जांच की जा रही है। इसकी जांच के लिए भोपाल से एक पुलिस अधिकारी की अगवाई में एसआईटी इंदौर आई। 

विज्ञापन
Indore: SIT came to Indore from Bhopal to investigate the love jihad case
इंदौर में भी थी छात्रा के साथ ज्यादती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के मुस्लिम युवकों के संगठित गिरोह द्वारा लड़कियों को ब्लैकमेल कर उनके वीडियो लेने और ज्यादती करने का मामला गरमाता जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के अश्लील वीडियो पुलिस ने बरामद किए हैं। एक आरोपी ने इंदौर जाकर कॉलेज छात्रा के साथ ज्यादती की थी। मामला सालभर पुराना है, तब छात्रा ने इंदौर के थाने में प्रकरण दर्ज नहीं कराया, लेकिन अब छात्रा ने पुलिस को भोपाल जाकर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है और अब विस्तार से मामले की जांच की जा रही है। इसकी जांच के लिए भोपाल से एक पुलिस अधिकारी की अगुवाई में एसआईटी इंदौर आई। टीम में भंवरकुआं क्षेत्र में जाकर उसे मकान को दिखाया, जहां आरोपी फरहान ने छात्र के साथ ज्यादती की थी। मकान मालिक से भी पुलिस अफसर ने चर्चा की। आरोपी की धमकियों से तंग आकर इंदौर में रहने लगी थी, लेकिन आरोपी फरहान इंदौर में भी उसके किराए के घर पहुंच गया था और उसके साथ ज्यादती की थी। तब छात्रा के भाई ने पुलिस को सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हिंदू छात्राओं को रईसजादों से संबंध बनाने का दबाव बनाता था साहिल, बेचने वाले थे अश्लील वीडियो

पुलिस ने मौके पर जाकर छात्रा से मुलाकात की थी, लेकिन तब छात्रा रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने नहीं आई थी। इस कारण फहरान के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं हो सका था। जांच करने इंदौर आई  एसआईटी की टीम यह भी पता लगाएगी कि आरोपी फहरान कितनी बार इंदौर आया और उनसे छात्रा के अलावा उसकी सहेलियों को तो निशाना नहीं बनाया। जब वह भोपाल में आरोपी की प्रताड़ना का शिकार हुई थी। तब वह नाबालिग थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed