फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Shooting of South Indian film ends in Lalbagh Palace, unit left behind dirt and garbage

Indore: लालबाग पैलेस में साउथ इंडियन फिल्म की शूटिंग खत्म, गंदगी और कचरा छोड़ गई यूनिट

Thu, 12 Sep 2024 07:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Sep 2024 07:41 PM IST
सार

पैलेस की फर्श पर सिगरेट के टुकड़े भी फैले नजर आए। इसके अलावा धूल भी जमी हुई है। पैलेस के कक्ष भी काफी बिखरे हुए है। पर्यटकों के हिसाब से फिर से पैलेस को तैयार करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है, क्योकि काफी सामान हटा भी दिया गया।

विज्ञापन
Indore: Shooting of South Indian film ends in Lalbagh Palace, unit left behind dirt and garbage
पैलेस परिसर मेें फैला कचरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के लालबाग पैलेस मेें छह दिन से चल रही एक साउथ इंडियन फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद यूनिट तो चली गई, लेकिन उनका कचरा तीन दिन बाद भी लालबाग परिसर में गंदगी और बदबू फैला रहा हैै।

विज्ञापन


लालबाग पैलेस देखने आए पर्यटक भी कचरा देखकर इंदौर को लेकर गलत छवि लेकर जा रहे है। इंदौर सातवीं बार स्वच्छता में नंबर वन है, लेेकिन इस तरह के दृश्य अब नजर आने लगे हैै। वैसे कचरे का निपटान फिल्म की शुटिंग करने वाली यूनिट की जिम्मेदारी है, लेकिन वह लौट गई।

विज्ञापन

लालबाग पैलेस को एक साऊथ इंडियन फिल्म के लिए छह दिन के लिए किराए पर लिया गया था। इस कारण पर्यटक भी लालबाग पैलेस घूम नहीं पा रहे थे। शूटिंग के दौरान स्टाॅफ के लिए परिसर में ही खाना बनाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


30 से ज्यादा दिनभर शूटिंग में शामिल रहते थे। सीन के लिए पैलेस के भीतर भी सेट लगाकर बदलाव किए गए थे। इस कारण लकड़ी, थर्माकोल व कागज का काफी कचरा फैला हुआ था। छह दिनों मेें यह कचरा काफी फैल चुका था, लेकिन उसे नियमित रुप से नहीं उठाया जा रहा था।

फर्श पर सिगरेट के टुकड़े, धूल

पैलेस की फर्श पर सिगरेट के टुकड़े भी फैले नजर आए। इसके अलावा धूल भी जमी हुई है। पैलेस के कक्ष भी काफी बिखरे हुए है। पर्यटकों के हिसाब से फिर से पैलेस को तैयार करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है, क्योकि काफी सामान हटा भी दिया गया।

60 हजार रुपये प्रतिदिन है किराया

फिल्मों की शूटिंग के लिए पुरातत्व विभाग 60 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया लेता है। पैलेस में कलंक, सिंह साब दी ग्रेट, मणिकर्णिका फिल्म के अलावा एक तमील फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed