फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Seven vehicles collided in Manpur on AB Road, a speeding truck hit the vehicles.

Indore: एबी रोड पर मानपुर में सात वाहन टकराए, तेज रफ्तार ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर

Sat, 10 Jan 2026 02:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 10 Jan 2026 02:57 PM IST
सार

सात वाहनों की टक्कर के बाद सड़क की एक तरफ की लेन बंद हो गई थी। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब दो किलोमीटर तक वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया और फिर ट्रैफिक बहाल करवाया।

विज्ञापन
Indore: Seven vehicles collided in Manpur on AB Road, a speeding truck hit the vehicles.
एबी रोड पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से 40 किलोमीटर दूर मानपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और वाहनों को टक्कर मारी। इस मार्ग पर सात वाहन एक के बाद एक टकराए। घटना के बाद मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हादसे में वाहन सवार लोगों को मामूली चोटें आईं है।

विज्ञापन



यह हादसा मुबंई आगरा नेशनल हाईवे के ढलान वाले हिस्से में हुआआ। दरअसल यहां एक ट्रक ढलान पर उतर रहा था। उसकी स्पीड तेज थी। अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। संभवत: ट्रक के ब्रेक फेल हुए। इसके बाद ट्रक ने एक मिनी ट्र क को टक्कर मारी। मिनी ट्रक आगे चल रही कार से टकराया और उसकी छत पर चढ़ गया। फिर आगे चल रही एक और कार व पिकअप वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में वाहनों में सवार लोगों को चोटें भी आईं है।

विज्ञापन

 

हादसे के बाद लगा जाम

इस हादसे के बाद एक तरफ की लेन पूरी तरह बंद हो गई थी। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब दो किलोमीटर तक वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया और फिर ट्रैफिक बहाल करवाया। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले भी हो चुके है ढलान वाले हिस्से में हादसे

इंदौर से मानपुर के बीच दो जगह ढलान है। गणपति घाट पर अक्सर हादसे होते थे। इस कारण उसका बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 100 करोड़ की लागत से तैयार किया। अब दूसरे ढलान वाले हिस्से में हादसा हुआ है। ढलान होने के कारण कई बार वाहनों के ब्रेक फेल हो जाते है और फिर वाहनों की टक्कर हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed