फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Seven miscreants of Haryana arrested in Indore, 10 country-made pistols recovered

Indore: हरियाणा के सात बदमाश इंदौर में गिरफ्तार, 10 देशी पिस्टल बरामद

Sun, 11 Sep 2022 03:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 Sep 2022 03:16 PM IST
सार

हथियारों की खरीद-फरोख्त करने इंदौर पहुंचे हरियाणा के सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये हरियाणा की कुख्यात गिरोह से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Indore: Seven miscreants of Haryana arrested in Indore, 10 country-made pistols recovered
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने हरियाणा के सात अपराधियों को एमआर-10 के पास से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस को 10 पिस्टल भी बरामद हुई हैं। इनका संबंध हरियाणा की जसवीर पंगाड़ गैंग से बताया जा रहा है। पुलिस ने हरियाणा पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर राहुल काले ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है।  पुलिस ने बताया कि खबर मिली थी कि हरियाणा के कुछ शातिर बदमाश यहां से हथियार लेने पहुंचे हैं। क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर संदिग्ध कार एचआर-20 एपी-6196 और एचआर-13एम-4218 का पीछा कर सांवेर रोड पर संघवी फूड के पास रोक ली। बदमाशों की तलाशी लेने पर इनके पास से 10 पिस्टल बरामद की गईं। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि इन पर पूर्व में भी हत्या, हत्या के प्रयास, बैंक डकैती, अपहरण, स्मगलिंग और हथियारों की खरीद फरोख्त के कई केस दर्ज हैं। इनका संबंध हरियाणा में कुख्यात गैंगस्टर जसवीर पंगाड़ गिरोह से है। ये लोग रुपयों के लिए अपराध करने का ठेका लेते हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम विक्रमजीत वाल्मीकि निवासी गली नं.22 सूर्यनगर जिला हिसार (हरियाणा), जसवंत उर्फ भारत वाल्मीकि निवासी वाल्मीकि मोहल्ला वोबानीखेड़ा जिला भिवानी (हरियाणा), कुलदीप उर्फ बच्चा ग्रेवाल निवासी छपार जोगियान, तोशान जिला भिवानी (हरियाणा), मनदीप लांबा निवासी पिजोखेड़ा तोशाम जिला भिवानी (हरियाणा), जगजीत उर्फ जग्गा गुलिया निवासी डाडम तहखाना तोशाम जिला भिवानी (हरियाणा), संदीप कुम्हार निवासी रागखेड़ा तहखाना जिंद (हरियाणा) और निखिल सैनी निवासी आजाद नगर भिवानी (हरियाणा) हैं। एक आरोपी मौके से भाग गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed