फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's roads and lanes are clean, now even the drains have dried up and turned into fields, Indore is again

Indore: इंदौर की सड़कें गलियां साफ, अब नाले भी सूखकर बने मैदान, सफाई मेें फिर आगे इंदौर

Sat, 14 Dec 2024 05:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 14 Dec 2024 05:46 PM IST
सार

पंचकुईया नाले के आसपास सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। यहां रिटेनिंग वाॅॅल बनाई जा रही है और घाटों को भी साफ किया जा रहा है। शनिवार को खुद निगमायुक्त शिवम वर्मा पंचकुईया घाट पहुंचे और नाला सफाई के काम को देखा।

विज्ञापन
Indore's roads and lanes are clean, now even the drains have dried up and turned into fields, Indore is again
पंचकुईया नाला हो रहा साफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते चार माह में इंदौर की सफाई व्यवस्था फिर पहले जैसी हो गई है। इस माह कभी भी स्वच्छता रैंकिंग के लिए सर्वे टीम आ सकती है। उससे पहले शहर की सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रहने लगी है। प्रमुख मार्ग,गली मोहल्ले तो साफ रहने लगे है। अब शहर के नालों को भी सुखाकर मैदान में तब्दील किया जा रहा है, ताकि कही भी गंदगी सर्वे करने वाली टीम को न दिखे।

विज्ञापन


शहर के 20 से ज्यादा छोटे-बड़े नालों से गाद निकाल दी गई है और नाले के एक तरफ ट्रेंच बनाकर नाले के बाकी हिस्से को सूखा दिया गया। स्वच्छता रैंकिंग में नालों की सफाई के भी नंबर है। इंदौर के नालों के आसपास से सैकड़ों टन गाद निकाल कर उन्हें साफ किया गया है।

विज्ञापन

 

पंचकुईया नाले के आसपास सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। यहां रिटेनिंग वाॅॅल बनाई जा रही है और घाटों को भी साफ किया जा रहा है। शनिवार को खुद निगमायुक्त शिवम वर्मा पंचकुईया घाट पहुंचे और नाला सफाई के काम को देखा। उन्होंने कहा कि घाट और उसके आसपास के पुराने मंदिरों को संवारा जाएगा। विनोबा नगर, पलासिया, सुखलिया नाले को भी नगर निगम सुखा चुका है। पिछले साल भी नगर निगम ने इस तरह की कवायद की थी और नाले में अफसरों ने क्रिेकेट भी खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूरत और नवी मुबंई दे रहा टक्कर

इस बार सफाई मेें सूरत और नवी मुबंई भी काफी मेहनत कर रहे है। सूरत ने पिछले साल इंदौर के साथ संयुक्त रुप से नंबर वन की रैंकिंग साझा की थी। इस बार भी सूरत टक्कर दे रहा है, लेकिन इंदौर ने भी बीते चार माह से इंदौर की सफाई व्यवस्था फिर मजबूत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed