Indore: इंदौर के फार्म हाउस में डकैती, बदमाशों ने लात-घूसों से पीटा
रविवार रात एक बजे मोतीलाल वाधवानी के नावदा पंथ के फार्म हाउस में पांच हथियारबंद बदमाश घुसे। उन्होंने पहले कर्मचारी कमल और रोहित को पीटा। इसके बाद एक बदमाश ने चाकू अड़ाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के नावंदा पंथ के एक फार्म हाउस में बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया।पांच बदमाश फार्म हाउस में घुसे और पहले दो कर्मचारियों को लात-घूसों से पीटा। इसके बाद उसे बंधक बनाया और फार्म हाउस में की अलमारी तोड़कर एक लाख रुपये नकद, सोने की चेन और मोबाइल ले गए। वारदात को अंजाम देने समय कुछ बदमाश फार्म हाउस के बाहर पहरा भी दे रहे थे, ताकि किसी के अाने पर वे भीतर सूचना दे सके।
पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। बंधक बनाकर रखे गए कर्मचारी ने बताया कि आरोपी देहाती बोली में बात कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपी आदिवासी क्षेत्र के हो सकते है। बाग और टांडा क्षेत्र की गैंग लूट की वारदातों में अक्सर सक्रिय रहती है।
रविवार रात एक बजे मोतीलाल वाधवानी के नावदा पंथ के फार्म हाउस में पांच हथियारबंद बदमाश घुसे। उन्होंने पहले कर्मचारी कमल और रोहित को पीटा। इसके बाद एक बदमाश ने चाकू अड़ाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए। बदमाश ने एक कर्मचारी के गले से चांदी की चेन और दोनों मोबाइल फोन भी छिन लिए। डकैती को अंजाम देने के बाद कर्मचारियों के फोन बाहर फेंक दिए।
फोन दोनों से इसलिए छिने गए, ताकि वे वारदात की जानकारी किसी को दे न सके। बदमाशों ने चेहरे छुपा दिए थे। वे अपने साथ राॅड और टाॅमी लाए थे। उसके जरिए ही उन्होंने अलमारी तोड़ी। बदमाश किस वाहन में सवार होकर आए थे। यह कर्मचारी देख नहीं पाए। आधे घंटे में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए।
