Indore: इंदौर में शराब दुकान का विरोध कर रहे रहवासियों ने की तोड़फोड़
टिगरिया बादशाह क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने का रहवासी विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र में अपराध बढ़ेगे। प्रशासन ने दुकान शिफ्ट नहीं की तो रहवासियों का आक्रोश शराब दुकान पर निकला। रविवार रात रहवासी शराब दुकान के सामने एकत्र हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में शराब दुकानों को विरोध लगातार जारी है। रविवार को टिगरिया बादशाह में शिफ्ट हुई शराब दुकान का लोगों ने विरोध किया। रविवार रात को आक्रोशित रहवासियों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ कर दी और जमकर आक्रोश जताया। विरोध कर रहे रहवासी शराब दुकान में घुस गए और तोड़फोड़ मचा दी। शराब ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद विरोध कर रहे रहवासी मौके से हट पाए।
टिगरिया बादशाह क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने का रहवासी लगातार विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र में अपराध बढ़ेगे। प्रशासन ने दुकान शिफ्ट नहीं की तो रहवासियों का आक्रोश शराब दुकान पर निकला। रविवार रात रहवासी शराब दुकान के सामने एकत्र हुए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।
पहले उन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी भीड़ अचानक शराब दुकान के भीतर घुस गई। दुकान के पीछे लोग शराब भी पी रहे थे। अचानक रहवासियों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ मचा दी और रहवासी नारेबाजी करने लगे। माहौल गरमाता देख शराब पी रहे लोग भागने लगेे। शराब ठेकेदार ने पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
