फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rapist gets death sentence in Indore, young man had taken away the girl by strangulating her mouth

Indore: इंदौर में दुष्कर्मी को फांसी की सजा, मुंह दबाकर बच्ची को उठा ले गया था युवक

Fri, 07 Feb 2025 06:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 07 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

पिछले साल हीरानगर थाना क्षेत्र की स्कीम 136 में हुए दुष्कर्म के मामले में जिला कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए आरोपी मंगल पंवार पिता लाल सिंह निवासी देवास को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसके अलावा सश्रम कारावास से भी दंडित किया है।

विज्ञापन
Indore: Rapist gets death sentence in Indore, young man had taken away the girl by strangulating her mouth
इंदौर में दुष्कर्मी को फांसी की सजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक युवक को सात साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फांसी की सजा सुनाई है। इसके अलावा पीडि़ता को पांच लाख रुपये भी देने को कहा है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जो पीडि़ता बलात्कार के बाद जीवित रहती है। उसकी जिंदगी मृत्यु से ज्यादा कष्टदायक हो जाती है। उसे जीवन भर पीड़ा होती है।

विज्ञापन

 

आरोपी ने जिस तरह क्रूर तरीके से बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसकी मानसिकता को देखते हुए अभियुक्त को मृत्युदंड से ही दंडित किया जाना उचित होगा,ताकि समाज में इस तरह के अपराधों पर रोकथाम हो सके।

विज्ञापन



पिछले साल हीरानगर थाना क्षेत्र की स्कीम 136 में हुए दुष्कर्म के मामले में जिला कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए आरोपी मंगल पंवार पिता लाल सिंह निवासी देवास को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसके अलावा तीन साल और पांच साल के सश्रम कारवास से भी दंडित किया है। प्रकरण में पीडि़ता की तरफ से संजय मीणा ने पैरवी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बच्ची को उठाकर ले गया था आरोपी

घटना पिछले साल 27 फरवरी मजदूरी के लिए स्कीम-136 में रहने वाले परिवार की बच्ची को आरोपी उसकी झोपड़ी से उसका मुंह दबाकर उठा ले गया था। तब उसकी मां झोपड़ी के पीछे कपड़े धो रही थी। अचानक उसने अपनी बच्ची के चीखने की आवाज सुनी। झोपड़ी के सामने खाली प्लाॅट पर एक युवक उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस बीच आसपास के लोग भी एकत्र हो गए तो आरोपी युवक वहां से भाग गया,लेकिन काॅलोनी के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी कचरा बीनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed