फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rakhi celebrated with great enthusiasm in Indore; devotees tied Rakhis to Khajrana Ganesh.

इंदौर : इंदौर में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व, खजराना गणेश को भक्तों ने बांधी राखी

Fri, 28 Aug 2026 10:59 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 28 Aug 2026 10:59 AM IST
सार

रक्षाबंधन का पर्व इंदौर मेें धूमधाम से मनाया जा रहा है। खजराना गणेश को भक्तों ने राखी बांधी, वहीं इंदौर में बहनों को सिटी बसों में मुफ्त सफर की सौगात मिली।  शहर के साथ आसपास के इलाकों तक जाने वाली बसों में भी महिलाओं से किराया नहीं लिया।

विज्ञापन
Indore: Rakhi celebrated with great enthusiasm in Indore; devotees tied Rakhis to Khajrana Ganesh.
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधती महिलाएं - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में राखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से घरों में व्यंजन बनने लगे थे और बहनें अपने भाइयों के यहां जाने की तैयारियों में जुटी थीं। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांधी। इस बार राखी भद्रा रहित है। इस कारण पूरे दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं।
विज्ञापन



उधर, इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणपति बप्पा को भक्तों ने राखी बांधी। खजराना गणेश के लिए 40 बाय 40 इंच की सनातनी राखी मल्हारगंज के एक परिवार ने तैयार की थी। इस राखी में राष्ट्र प्रेम और सांस्कृतिक प्रतीकों को स्थान दिया गया। वंदे भारत को डेढ़ सौ साल पूरे होने की थीम पर बनी इस राखी को सुबह परिवार के लोग खजराना गणेश को बांधने पहुंचे थे।
विज्ञापन


शहर में कई संगठनों ने सामूहिक रूप से भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया। जैन समाज ने भी इस त्योहार पर रक्षा सूत्र बांधे। दलालबाग में आयोजित कार्यक्रम में सुबह मुनिश्री सुधासागर के प्रवचन के बाद हजारों समाजजनों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उधर, इंदौर में सिटी बसों में रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सफर करने की सुविधा बस प्रबंधन ने दी। इंदौर के अलावा आसपास के शहरों तक जाने वाली बसों में भी महिलाओं का किराया नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में भी बहनों ने बांधी राखी

इंदौर की सेंट्रल और जिला जेल में बंद कैदियों के लिए बहनें राखी लेकर पहुंचीं। रक्षाबंधन का पर्व जेल परिसर में मनाने की व्यवस्था अफसरों ने की थी। सुरक्षा जांच के बाद बहनों को प्रवेश दिया गया और उन्होंने अपने भाइयों को राखी बांधी। अपराधों के कारण जेल में बंद कैदियों की आंखें अपनी बहनों को देखकर भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed