फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rain in the morning, sunshine during the day and coolness in the evening in Indore.

Indore: इंदौर में सुबह बारिश, दिन में धूप और शाम को घुल गई ठंडक

Sat, 02 Dec 2023 08:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 02 Dec 2023 08:01 PM IST
सार

ठंड का असर इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भी नजर आया। भगवान गणेश को पुजारियों ने ऊनी वस्त्र शनिवार सुबह पहनाए। भगवान गणेश के लिए खास तौर पर ऊनी रजाई तैयार कराई गई है। इसके अलावा उनके प्रिय वाहन मूषक को भी गर्म कपड़े पहनाए गए। 

विज्ञापन
Indore: Rain in the morning, sunshine during the day and coolness in the evening in Indore.
खजराना गणेश को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनाए गए। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में शनिवार को मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए। सुबह रिमझिम बारिश का दौर चला। फिर दिन में थोड़ी देर के लिए धूप खिली और शाम होते होते शहर ठंड के आगोश में समाने लगा। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।

विज्ञापन

शनिवार सुबह कोहरा नहीं था, लेकिन बादल छाए हुए थे। सुबह 9 बजे बारिश का दौर शुरू हो गया। कही बूंदाबांदी हुई तो कही तेज बौछारें गिरी। यह दौर आधे घंटे तक चला। इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। दिन का तापमान 27.9 रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था, जबकि रात का तापमान 17.6 रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के सक्रिय रहने के कारण बादल छाए रहेंगे, इस कारण कड़ाके की ठंड 15 दिसंबर के बाद पड़ेगी।

विज्ञापन

दिल्ली में कोहरा, इंदौर से दिल्ली जाने वाली उड़ान एक घंटे रोकी

शनिवार को दिल्ली में कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित रहा। इंदौर से सुबह 9.30 बजे जाने वाली उड़ान एक घंटे लेट रही। दिल्ली में कोहरे के कारण इंदौर से ही विमान ने देरी से उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान गणेश को पहनाए उनी वस्त्र

ठंड का असर इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भी नजर आया। भगवान गणेश को पुजारियों ने ऊनी वस्त्र शनिवार सुबह पहनाए। भगवान गणेश के लिए खास तौर पर ऊनी रजाई तैयार कराई गई है। इसके अलावा उनके प्रिय वाहन मूषक को भी गर्म कपड़े पहनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed