फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Preparations to run Indore New Delhi super fast train daily, Indore-Budhani project gets one thousand

Indore: इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन को रोज चलाने की तैयारी, इंदौर-बुधनी प्रोेजेक्ट को मिले एक हजार करोड़

Wed, 24 Jul 2024 08:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 24 Jul 2024 08:14 PM IST
सार

Indore-Delhi Train: केंद्र मेें पेश हुए बजट में इंदौर व आसपास की रेल परियोजनाअेां को पैसा मिला है। इंदौर-बुधनी प्रोेजेक्ट के लिए सबसे ज्यादा 1080 करोड़, इंदौर-धार अमझेरा-दाहोद प्रोेजेक्ट के लिए 600 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

विज्ञापन
Indore: Preparations to run Indore New Delhi super fast train daily, Indore-Budhani project gets one thousand
इंदौर से जुड़े रेल प्रोजेक्टों को मिलेगी राशि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह में तीन दिन इंदौर से नई दिल्ली तक जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन 20957 को अब रेल विभाग ने रोज चलाने की तैयारी की है। यह ट्रेन चार दिन उज्जैन वाले रूट से चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलती है। उधर बजट में इंदौर से जुड़े रेलवे के प्रोजेक्टों के लिए राशि मंजूर हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली वाली ट्रेन का अंतिम पड़ाव दिल्ली के बजाए हिसार हो सकता है। इंदौर से दिल्ली जाने वाले ज्यादातर यात्री इस ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह 11 घंटे में दिल्ली पहुंच जाती है और इसकी टाइमिंग भी अच्छी है। यह ट्रेन इंदौर से शाम पौने पांच बजे इंदौर से चलती है और दूसरे दिन सुबह साढ़े चार बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचा देती है।
विज्ञापन


इस ट्रेन को सप्ताह भर चलाने की काफी डिमांड आ रही थी। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर से इस ट्रेन को सप्ताह भर चलाने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। नई दिल्ली के आसपास के शहरों तक जाने वाले यात्री इस ट्रेन में सफर इसलिए पसंद करते है, क्योंकि उन्हें स्टेशन से सुबह कनेक्टिंग ट्रेन मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर-बुधनी रेल लाइन के लिए एक हजार करोड़
केंद्र में पेश हुए बजट में इंदौर व आसपास की रेल परियोजनाअेां को पैसा मिला है। इंदौर-बुधनी प्रोेजेक्ट के लिए सबसे ज्यादा 1080 करोड़, इंदौर-धार अमझेरा दाहोद प्रोेजेक्ट के लिए 600 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जबकि छोटा उदयपुर-धार परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।


इंदौर-उज्जैन दोहरीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये मिले हैं। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के लिए अलग से कोई राशि आवंटित नहीं की गई, जबकि विधानसभा चुनाव से पहले इस स्टेशन के विस्तार की घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैैष्णव ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed