Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Police will now take testimony of those who heard minister Shah's speech face to face

Indore: मंत्री शाह का भाषण जिन्होंने रूबरू सुना, उसकी गवाही लेगी अब पुलिस

Sat, 17 May 2025 03:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 17 May 2025 03:58 PM IST
सार

इस आयोजन में मंत्री विजय शाह और विधायक उषा ठाकुर को आमंत्रित किया गया था। मंत्री शाह के बयान पर मीडिया से चर्चा में विधायक ठाकुर ने कहा कि जो होना था वो हो गया। सभी लोग जानते है कि मंशा किसी की भी इस प्रकार की नहीं हो सकती है।

विज्ञापन
Indore: Police will now take testimony of those who heard minister Shah's speech face to face
मंत्री विजय शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नल सौफिया को मानपुर के जिस आयोजन में मंत्री विजय शाह ने आतंकवादियों की बहन बताया था। अब उस आयोजन में शामिल लोगों को पुलिस गवाह बनाएगी, ताकि उनकी गवाही पुलिस जांच में शामिल की जा सके। पुलिस आयोजन में शामिल लोगों की सूची बना रही है।

विज्ञापन

 

अभी पुलिस के पास वही फुटेज है, जो सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर चले थे। पुलिस जांच के बाद ही कोर्ट द्वारा बताए गई धाराएं जोड़ेगी। अफसरों को यह पता चला कि यह आयोजन किसी राजनीतिक दल ने नहीं आयोजित किया था। राजभवन की एक अधिकारी आदिवासी क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन कराती है। मानपुर का आयोजन भी उनके माध्यम से हुआ था।

विज्ञापन

 

इस आयोजन में मंत्री विजय शाह और विधायक उषा ठाकुर को आमंत्रित किया गया था। मंत्री शाह के बयान पर मीडिया से चर्चा में विधायक ठाकुर ने कहा कि जो होना था वो हो गया। सभी लोग जानते है कि मंशा किसी की भी इस प्रकार की नहीं हो सकती है। कई बार भाषण के दौरान जुबान फिसल जाती है। और भ्रांति बन जाती है। उन्होंने कहा कि अच्छा वक्ता बनने के लिए ट्रेनिंग होना चाहिए और हर साल व विषयावार होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बढ़ाई धाराएं

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दर्ज किए गए प्रकरण के कंटेंट पर आपत्ति जताई थी और तय निर्देश के अनुसार एफआईआर दर्ज करने को कहा था, लेकिन अफसरों ने अभी धाराएं नहीं बढ़ाई। उन्होंने कहा कि उसे विवेचना डायरी में दर्ज किया जाएगा,क्योकि एक बार जो एफआईआर दर्ज होती है। वह साफ्टवेयर में फ्रीज हो जाती है। उसमें बदलाव संभव नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed