फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: PM Modi virtually inaugurated Indore's ESIC hospital, said - this time's Diwali is historic

Indore: पीएम मोदी ने वर्चुअली किया इंदौर के ESIC अस्पताल का लोकार्पण, बोले- इस बार की दिवाली ऐतिहासिक

Tue, 29 Oct 2024 02:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 02:19 PM IST
सार

इंदौर के नंदा नगर में 350 करोड़ की लागत से बना अस्पताल लोकार्पित हो गया। 500 बिस्तरों की श्रमता वाले इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इसका लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
Indore: PM Modi virtually inaugurated Indore's ESIC hospital, said - this time's Diwali is historic
इंदौर के बीमा अस्पताल का लोकार्पण पीएम मोदी ने वर्चुअली किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के नंदानगर में 350 करोड़ की लागत से तैयार ईएसआईसी अस्पताल का लोकार्पण मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। समारोह में वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार की दिवाली के ऐतिहासिक है। पांच सौ साल बाद ऐसी अवसर आया है कि अयोध्या में राम अपने घर आए। मंदिर हजारों दीपों से जगमगाएगा। पहले 14 साल बाद राम अयोध्या लौटे थे।
विज्ञापन


बता दें कि इंदौर के नंदा नगर में 350 करोड़ की लागत से बना अस्पताल लोकार्पित हो गया। 500 बिस्तरों की श्रमता वाले इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। ओपीडी के अलावा एमआरआई, सोनोग्राफी, एक्स रे डिपार्टमेंट बनाए गए है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दोनों समय भोजन भी दिया जाएगा। बीमा अस्पताल के लोकार्पण के दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, मेयर पुष्य मित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला भी मौजूद थे।
विज्ञापन


विश्व के कई देश आयुर्वेद चिकित्सा को अपना रहे : मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार यह प्रतीक्षा 500 सालों के बाद पूरी हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत अपने प्राचीन अनुभव विश्व को दे रहा है। विश्व के कई देश आयुर्वेद चिकित्सा को अपना रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवा में तकनीक से जोड़ रहा है,ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सके। हम लोग उस पृष्ठभूमि से है, जहां किसी परिवार के सदस्य के बीमार होने पर तनाव हो जाता था। गंभीर बीमारी के इलाज में जमीन गहने बिक जाते थे।पैसे के अभाव में इलाज न कराने के बेबसी मै नहीं देख सकता, इसलिए आयुष्मान भारत योजना ने जन्म लिया। इसलिए हमने तय किया कि गरीब के इलाज का पांच लाख का खर्च सरकार उठाएगी। लोगों को संकट से उभारने वाली योजना पहले कभी नहीं बनी। इस योजना का विस्तार हो रहा है। अब 70 साल से अधिक उम्र को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। उन बुजुर्गों को आयुष्मान वय कार्ड बनाया जाएगा। यह योजना सभी आय वर्ग के लोगों के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार ने बनाया आधुनिक : कैलाश
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 40 साल पहले भी यहां अस्पताल था, लेकिन सुविधाएं नहीं थीं। मरीजों को यहां लाल पीली दवाएं दे दी जाती थीं। गंभीर मरीजों को एमवाय अस्पताल में रेफर किया जाता था, लेकिन मोदी सरकार के समय इसे आधुनिक अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed