फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Four trains from Indore to Delhi cancelled, causing inconvenience to passengers; two trains departed l

इंंदौर : इंदौर से दिल्ली जाने वाली चार ट्रेनें निरस्त, यात्री हुए परेशान,दो ट्रेनें देरी से रवाना

Fri, 09 Oct 2026 06:07 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 09 Oct 2026 06:07 PM IST
सार

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। इंदौर और डॉ. अम्बेडकर नगर से दिल्ली जाने वाली चार ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त रहीं, जबकि मुंबई से दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों को पांच घंटे की देरी से रवाना किया गया। 

विज्ञापन
Indore: Four trains from Indore to Delhi cancelled, causing inconvenience to passengers; two trains departed l
इंदौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

इंदौर से दिल्ली आने और जाने वाली चार ट्रेनें 9 अक्टूबर को निरस्त कर दी गई हैं। इसके अलावा दो ट्रेनों को पांच घंटे की देरी से रवाना किया गया। यह बदलाव ट्रैकों की मरम्मत या किसी तकनीकी काम की वजह से नहीं किया गया, बल्कि दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन के चलते दिल्ली में ट्रैफिक जाम और स्टेशनों पर होने वाली अधिक भीड़ को देखते हुए लिया गया। हालांकि, रेलवे ने इसकी वजह नहीं बताई है। दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर सुबह आने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इंदौर और महू से 9 अक्टूबर को जाने वाली दो ट्रेनों को रद्द किया गया है।
 

गाड़ी संख्या 20155 डॉ. अम्बेडकर नगर से नई दिल्ली एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 09309 इंदौर से हजरत निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12415 इंदौर से नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12247 बांद्रा टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली युवा एक्सप्रेस को 9 अक्टूबर को निरस्त किया गया।

विज्ञापन


इससे दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान हुए। शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली बसों में यात्रियों को आसानी से टिकट नहीं मिले। कई यात्रियों को अपनी यात्राएं रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में मध्य प्रदेश से भी कई लोग जाने वाले थे, लेकिन ट्रेनें निरस्त होने के कारण उन्हें भी निराश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली अगस्त क्रांति एक्सप्रेस को 9 अक्टूबर को उनके प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित प्रस्थान समय से पांच घंटे की देरी से चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed