फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Pandit Dhirendra Shastri will come to Indore today, will participate in the youth Hindu conference

Indore: आज इंदौर आएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, युवा हिन्दू सम्मेलन मेें होंगे शामिल

Sat, 30 Nov 2024 10:55 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 30 Nov 2024 10:55 AM IST
सार

लालबाग पैलेस में हिन्दू आध्यात्मिक सेवा संस्थान का ने पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया है। 2 दिसंबर तक चलने वाले इस मेेले में कई बड़े संत शामिल होंगे। अपनी पैदल यात्रा समाप्त करने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस मेले में आने की स्वीकृति दी थी।

विज्ञापन
Indore: Pandit Dhirendra Shastri will come to Indore today, will participate in the youth Hindu conference
आज इंदौर में प.धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के लालबाग में आयोजित हिन्दू युवा सम्मेलन मेें बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल होंगे। वे रग-रग हिंदू मेरा परिचय विषय पर सम्मेलन मेें अपनी बात रखेंगे। दोपहर एक बजे वे इंदौर आएंगे और दो घंटे रुकेंगेे। उनके आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने मोती तबेला क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बदली है। 50 हजार से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान हैै।

विज्ञापन

 

लालबाग पैलेस में हिन्दू आध्यात्मिक सेवा संस्थान का ने पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया है। 2 दिसंबर तक चलने वाले इस मेेले में कई बड़े संत शामिल होंगे। अपनी पैदल यात्रा समाप्त करने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस मेले में आने की स्वीकृति दी थी। वे दोपहर साढ़े 12 बजे तक इंदौर पहुंचेंगे और लालबाग पैलेस के मेले में शामिल होंगे।आयोजन स्थल पर 9 ब्लाॅॅक में बैठने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


सम्मेलन के लिए कर्बला मैदान, खालसा स्टेडियम, वैष्णव स्टेडियम, दशहरा मैदान मेें पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मोती तबेला व महूनाका मार्ग बंद रहेगा। वाहन कलेक्टोरेट चौराहा से महूनाका की तरफ ही जा सकेंगे। बागेश्वर सरकार दो घंटे इंदौर में रुकेंगे और विमानतल से सीधे आयोजन स्थल पर ही पहुंचेंगेे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed