फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Nurse gave life by giving injection, case registered against the youth

Indore: नर्स ने दी थी इंजेक्शन लगाकर जान, युवक पर केस दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 27 Jun 2025 07:19 PM IST
सार

मिनाक्षी के परिवार के लोगों ने भी पंकज से विवाह के लिए स्वीकृति दे दी थी, लेकिन पंकज ने बाद में मिनाक्षी से कहा कि वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। उसकी बात सुनकर मिनाक्षी तनाव में आ गई। इसके बाद बाद उसने आत्महत्या का फैसला लिया था।

विज्ञापन
Indore: Nurse gave life by giving injection, case registered against the youth
युवक पर केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एमवाय अस्पताल की नर्स ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर  आत्महत्या का केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने बड़वानी के एक युवक पर केस दर्ज किया है। युवक ने नर्स मिनाक्षी को आत्महत्या के लिए उकसाया था। नर्स युवक से प्रेम करती थी, लेकिन युवक दूसरी लड़की से शादी कर रहा था। इससे दुखी होकर मिनाक्षी ने जान दे दी। नर्स के मोबाइल से पता चला कि आत्महत्या से पहले युवक पंकज को काॅल किया था।

विज्ञापन

 

चंदन नगर में रहने वाली मिनाक्षी ने 16 जून को जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उसका मोबाइल जांच में लिया था। उससे पता चला कि मिनाक्षी बड़वानी निवासी पंकज केसरे को पसंद करती थी।

विज्ञापन


मिनाक्षी के परिवार के लोगों ने भी पंकज से विवाह के लिए स्वीकृति दे दी थी, लेकिन पंकज ने बाद में मिनाक्षी से कहा कि वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। उसकी बात सुनकर मिनाक्षी तनाव में आ गई। इसके बाद बाद उसने आत्महत्या का फैसला लिया था। घर पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर उसने जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed