फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News youth dies after road accident near Holkar College

Indore News: एक सप्ताह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ता रहा सागर, अंत में हार गया सांसें

Sun, 10 May 2026 02:38 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 10 May 2026 02:38 PM IST
सार

Indore News: इकलौते बेटे की मौत से उजड़ा परिवार, अज्ञात वाहन ने छीनी घर की खुशियां, इंदौर की सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे अज्ञात वाहन।

विज्ञापन
Indore News youth dies after road accident near Holkar College
सागर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 30 वर्षीय युवक ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक अपनी बाइक से घर वापस जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


होलकर कॉलेज के पास हुआ था हादसा
भंवरकुआं पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर निवासी सागर पिता मछिंदर सस्ते (30 वर्ष) 2 मई की रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जब वह होलकर कॉलेज के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सागर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत उपचार के लिए एप्पल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान तोड़ा दम
हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सागर की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल ले गए। वहां कई दिनों तक उपचार चलने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। चार दिन पहले हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया था। एमवाय अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज के बावजूद शनिवार को सागर की मृत्यु हो गई। इस खबर के बाद से ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौता बेटा था सागर
परिजनों ने बताया कि सागर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी दो बड़ी बहनें हैं, जिनका विवाह महाराष्ट्र में हो चुका है। घर का चिराग बुझने से वृद्ध माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि परिवार सागर के विवाह के लिए रिश्ता तलाश रहा था और घर में खुशियों की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस सड़क हादसे ने सब कुछ छीन लिया। पुलिस अब क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed