{"_id":"69145647b867f4590c0bef92","slug":"indore-news-youth-dies-after-alleged-poisoning-in-chandan-nagar-gym-trainer-s-wife-found-dead-in-khajrana-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: दोस्त की पत्नी से की शादी, बाद में दोस्त ने शराब पीने बुलाया, जहर देकर मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: दोस्त की पत्नी से की शादी, बाद में दोस्त ने शराब पीने बुलाया, जहर देकर मार दिया
Wed, 12 Nov 2025 06:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 12 Nov 2025 06:41 PM IST
सार
Indore News: राजा ने दो महीने पहले साईना नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था, जो उसके दोस्त अक्का की पत्नी है। काम के दौरान राजा और अक्का की दोस्ती हुई थी, जिसके बाद यह विवाह हुआ।
विज्ञापन
राजा
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में मंगलवार रात एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक राजा खान ने जहर खा लिया था। परिवार का आरोप है कि रात में राजा के पास उसकी पत्नी साईना के पहले पति का कॉल आया था। इसके बाद दोनों ने बीयर पी और घर लौटने के कुछ देर बाद ही राजा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जहर की पुष्टि की और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें
Indore News: स्कूल-अस्पताल में दिखे आवारा श्वान तो नपेंगे अधिकारी, आज कई क्षेत्रों से श्वान पकड़े
दोस्त की पत्नी से किया था प्रेम विवाह
चंदन नगर पुलिस ने बताया कि मृतक राजा (20) पुत्र मुन्ना खान टाइल्स लगाने का काम करता था। मंगलवार शाम साढ़े सात बजे वह घर आया और उसी दौरान उसके दोस्त अक्का के तीन फोन आए। रात साढ़े नौ बजे वह नशे की हालत में घर लौटा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि राजा ने दो महीने पहले साईना नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था, जो अक्का की पहली पत्नी है। काम के दौरान राजा और अक्का की दोस्ती हुई थी, जिसके बाद यह विवाह हुआ। साईना शादी के लिए अजमेर चली गई थी, लेकिन अक्का लगातार उससे संपर्क कर रहा था और वापस आने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
परिवार ने जताया हत्या का शक, पुलिस कर रही जांच
परिजन का कहना है कि अक्का हाल ही में राजा के घर आया था और उसने शादी को लेकर परिवार से बात की थी। इसके बाद से ही विवाद बढ़ गया था। अब राजा की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस अक्का की तलाश में जुटी है। चंदन नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खजराना में जिम ट्रेनर की पत्नी की संदिग्ध मौत
इसी तरह खजराना इलाके में भी एक महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जिम ट्रेनर की पत्नी राधिका परिहार (31) को रात में बेसुध हालत में पति कुलदीप और भाई सोनू एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू ने बताया कि रात में राधिका की तबीयत अचानक बिगड़ी थी, पहले उसे सिद्धि विनायक अस्पताल ले जाया गया और फिर भंडारी अस्पताल। बताया जा रहा है कि राधिका की शादी को 13 साल हो चुके थे और उसके दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।