फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news Collector orders crackdown on stray dogs, sets 7-day deadline for road repairs

Indore News: स्कूल-अस्पताल में दिखे आवारा श्वान तो नपेंगे अधिकारी, आज कई क्षेत्रों से श्वान पकड़े

Tue, 11 Nov 2025 07:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 11 Nov 2025 07:01 PM IST
सार

Indore News: इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने आवारा श्वानों पर नियंत्रण के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बैठक में सड़क मरम्मत एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन
indore news Collector orders crackdown on stray dogs, sets 7-day deadline for road repairs
आवारा श्वान पकड़ती निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में आवारा श्वानों (स्ट्रीट डॉग्स) को पकड़ने का अभियान शुरू हो गया है। आज कई क्षेत्रों से श्वान पकड़े गए। हाल ही में हुई कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा ली गई बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि दिशा-निर्देश प्राप्त हो गए हैं और उनके अनुसार समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर न दिखें आवारा श्वान
कलेक्टर वर्मा ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, खेल परिसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं मुख्य मार्गों पर आवारा श्वान दिखाई न दें, इसकी प्रभावी व्यवस्था की जाए। स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि श्वान परिसर में प्रवेश न करें तथा सुरक्षा-व्यवस्थाएं मजबूत रखें। यदि किसी संस्था परिसर में श्वान के द्वारा काटने की घटना होती है, तो संबंधित संस्था प्रमुख उत्तरदायी होंगे। सभी कार्यालय प्रमुख अपने कार्यालय प्रांगण में श्वान प्रवेश रोकने के उपाय सुनिश्चित करें। आवारा पशुओं के विचरण पर भी सख्त नियंत्रण रखा जाए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने को कहा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, अपर आयुक्त नगर निगम रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य, निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: जब पुलिस का ही कटा चालान! बहस करते रह गए वर्दी वाले, भरना पड़ा जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क मरम्मत कार्य एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर वर्मा ने जिले में चल रहे सड़क मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी मरम्मत कार्य एक सप्ताह में हर स्थिति में पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि इंदौर की साफ-सफाई एवं सुगम यातायात व्यवस्था को बनाए रखना प्रत्येक विभाग का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इंदौर नंबर वन है और नंबर वन ही रहना चाहिए।

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष जांच अभियान के निर्देश
कलेक्टर वर्मा ने यातायात व्यवस्था में सुधार और यात्रियों की सुरक्षा हेतु तत्काल विशेष जांच अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच दल शीघ्र गठित कर अभियान प्रारंभ किया जाए तथा वाहनों की फिटनेस नहीं मिलने और अन्य अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए।


स्वदेशी और प्राकृतिक कृषि उत्पादों को प्रोत्साहन
कलेक्टर  वर्मा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से स्वदेशी उत्पादों एवं प्राकृतिक कृषि आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण हाट बाजार में स्थापित साप्ताहिक प्राकृतिक उत्पाद विक्रय केंद्रों का अधिकारीगण स्वयं अवलोकन करें और आवश्यकतानुसार सामग्री क्रय कर उत्पादकों को बढ़ावा दें।

बीएलओ ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के रूप में नियुक्त हैं, उन्हें तत्काल रिलीव किया जाए, ताकि निर्वाचन कार्य प्रभावी ढंग से संपादित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed