फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news young girl attempt suicide

Indore News: पिता ने मोबाइल के लिए डांटा तो 18 वर्षीय बालिका ने सुसाइड कर लिया, पुलिस जांच कर रही

Mon, 06 May 2024 06:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 06 May 2024 06:58 PM IST
सार

एक अन्य मामले में भी 22 साल की एक युवती ने सुसाइड कर लिया। जब घटना हुई घर पर सिर्फ दस साल का भाई था। 
 

विज्ञापन
indore news young girl attempt suicide
crime a - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिता ने मोबाइल के लिए डांट दिया तो 18 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब वो काम से लौटे तो घटना का पता चला। घटना इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र की है। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि रविवार को सलोनी परमार निवासी मूसाखेड़ी (18) ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दी। 
विज्ञापन


सलोनी के पिता फर्नीचर से जुड़ा काम करते हैं। पिता महेश परमार ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। सलोनी 10वीं की स्टूडेंट थी। सलोनी सुबह मोबाइल चला रही थी इस पर मैंने उसे कहा कि ज्यादा मोबाइल चलाना सेहत के लिए खराब है। इसके बाद वे काम पर चले गए। उस वक्त सलोनी और बाकी बच्चे अपने-अपने कामों में लग गए। इसके बाद मुझे शाम को सूचना मिली कि बेटी सलोनी ने फांसी लगा ली है। मैं शाम को घर पहुंचा तो देखा कि दूसरी मंजिल पर उसने फांसी लगा ली है। इसके बाद हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस मोबाइल की जांच कर रही 
पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। सलोनी के फोन की भी जांच की जाएगी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। छात्रा की सोशल मीडिया प्रोफाइल और मोबाइल कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल के भाई ने बहन को फंदा लगाते देखा
एक अन्य मामला इंदौर के तेजाजी नगर में हुआ। यहां 22 साल की एक युवती उषा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दस साल के भाई ने बहन को फांसी लगाते हुए देखा तो रोते हुए आसपास के लोगों को बताया। घर पर सिर्फ पिता थे जो दो दिन के लिए गांव गए हुए थे। मां चार साल पहले पिता से अलग हो गई थी। उषा की तीन बहनें और एक भाई है। दो बहनों की शादी हो गई थी और सबसे छोटी बहन को मां साथ लेकर अलग हो गई। उषा अपने भाई के साथ पिता के पास रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed