{"_id":"68b17b889f9162dce800c911","slug":"indore-news-yoga-camp-in-shajapur-women-learn-health-benefits-of-yoga-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: योग शिविर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, स्वास्थ्य लाभ जानकर लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: योग शिविर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, स्वास्थ्य लाभ जानकर लिया संकल्प
Sat, 30 Aug 2025 07:48 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:48 AM IST
सार
Indore News: बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्वास्तिक योग टीम ने एनआरएलएम के सहयोग से एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन
indore news
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
स्वास्तिक योग टीम द्वारा बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में एनआरएलएम के सहयोग से संचालित प्रशिक्षण शालाओं में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना रहा।
100 से अधिक महिलाओं और बच्चियों ने लिया भाग
शिविर का संचालन युवा योग प्रशिक्षक योगाचार्या कृति लिटोरिया एवं योगाचार्य यश यादव ने किया। दोनों प्रशिक्षकों ने 100 से अधिक महिलाओं और बच्चियों को योगाभ्यास करवाया और योग के महत्व व उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने विशेष रूप से महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे पीसीओडी और पीसीओएस में योगासन एवं प्राणायाम की प्रभावी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
देशभर में चला रहे स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
योगाचार्या कृति लिटोरिया और योगाचार्य यश यादव न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश में योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से कॉरपोरेट कंपनियों, स्कूलों, कॉलेजों, आश्रमों और विभिन्न सामाजिक संस्थानों में नियमित रूप से योग शिविर आयोजित कर रहे हैं। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में लोग योग को जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने लिया नियमित योग का संकल्प
शिविर में शामिल हुई महिलाओं और बच्चियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने न केवल योगाभ्यास सीखा बल्कि यह संकल्प भी लिया कि वे नियमित रूप से योग करेंगी और इसे अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएंगी। प्रतिभागियों का कहना था कि इस शिविर से उन्हें योग की शक्ति और इसके स्वास्थ्य लाभों को गहराई से समझने का अवसर मिला।