फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-women-walkathon-say-no-to-drugs-campaign-police-commissionerate

Indore News: 3 हजार से ज्यादा महिलाएं पहुंचीं नेहरू स्टेडियम, पुलिस कमिश्नर की अपील काम आई

Sat, 25 Jul 2026 02:51 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 25 Jul 2026 02:51 PM IST
सार

Indore News: शनिवार को नेहरू स्टेडियम में भव्य महिला वॉकाथॉन आयोजित की गई। इसमें महिलाओं, छात्राओं और महिला आरक्षकों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
indore-news-women-walkathon-say-no-to-drugs-campaign-police-commissionerate
नेहरू स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 (Say No to Drugs) अभियान के तहत शनिवार को महिला वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में शहर की 3000 से अधिक महिलाओं ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ जनजागरण का संदेश दिया। किशोरवय बालिकाओं से लेकर वरिष्ठ महिलाओं तक ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाते हुए यह संदेश दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: कार्टून कैरेक्टर से बड़े नेताओं तक कैसा चल रहा इंदौर का छात्र आंदोलन? देखें रोचक तस्वीरें
विज्ञापन


प्रमुख मार्गों से गुजरी वॉकाथॉन रैली
नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई वॉकाथॉन को पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जीपीओ चौराहा, शिवाजी वाटिका और गीता भवन मार्ग से होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पहुंची। पूरे रास्ते में प्रतिभागियों ने नशे से दूरी है जरूरी, Say No to Drugs, स्वस्थ जीवन-नशामुक्त जीवन और नारी का संकल्प-नशामुक्त हो हर परिवार जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। वॉकाथॉन से पहले सभी प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ जुम्बा सेशन में हिस्सा लेकर वॉर्मअप किया। आयोजन में छात्राएं, स्पोर्ट्स वुमन, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की प्रतिनिधियां, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की प्रशिक्षु महिला आरक्षक, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को शपथ दिलाई
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों, सामाजिक सौहार्द और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त महिला अपने परिवार की आधारशिला नहीं होती, बल्कि पूरे समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी तय करती है। यदि माताएं, बहनें और बेटियां नशे के खिलाफ जागरूक होकर आगे आएंगी तो इस बुराई को जड़ से खत्म करना आसान होगा। पुलिस कमिश्नर ने सभी महिलाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई और उनसे अपने परिवार, मित्रों व समाज के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed