{"_id":"68e91c77cb2a4995590fc2f8","slug":"indore-news-woman-dies-with-5-month-old-son-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 5 महीने के बेटे को गोद में बिठाकर मां ने आग लगाई, दोनों जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 5 महीने के बेटे को गोद में बिठाकर मां ने आग लगाई, दोनों जिंदा जले
Fri, 10 Oct 2025 08:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 10 Oct 2025 08:17 PM IST
सार
Indore News: प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पति-पत्नी के बीच लगातार हो रहे विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
पति कैलाश और बेटे के साथ सुमन
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के राऊ थाना क्षेत्र की न्यू ब्रज विहार कॉलोनी में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां एक 25 वर्षीय महिला ने अपने 5 महीने के बेटे को गोद में लेकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इस दर्दनाक घटना में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: महिला ASI की उतर गई वर्दी, इतना ब्लैकमेल किया, टीआई ने कर ली आत्महत्या
अस्पताल में तोड़ा दम
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान गुरुवार रात को मासूम बेटे प्रथम ने दम तोड़ दिया, जबकि शुक्रवार दोपहर को मां सुमन ने भी अपनी जान दे दी। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया है, जिसके बाद मृतका के भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
पारिवारिक कलह बनी वजह
राऊ पुलिस की शुरुआती जांच में घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच का विवाद सामने आया है। मृतका सुमन का पति कैलाश एक कारखाने में सिलाई का काम करता है। सुमन और उसका परिवार मूल रूप से भोपाल का रहने वाला है और दोनों की शादी साल 2022 में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
पति से भी पूछताछ कर रही पुलिस
गांधी नगर की एसीपी नीति सक्सेना ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा, "चोइथराम अस्पताल में जली हुई अवस्था में दो शव लाए जाने की सूचना मिली थी। इस संबंध में थाने में मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और पति से भी पूछताछ की जा रही है।