{"_id":"68873b4204a27d4ae401cfea","slug":"indore-news-woman-dies-by-suicide-during-video-call-with-ex-husband-leaves-behind-note-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: तलाकशुदा पति से वीडियो कॉल के दौरान महिला ने की आत्महत्या, मोबाइल पर चलती रही कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: तलाकशुदा पति से वीडियो कॉल के दौरान महिला ने की आत्महत्या, मोबाइल पर चलती रही कॉल
Mon, 28 Jul 2025 10:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:16 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला रेशमा शेख ने वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
रेशमा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 40 वर्षीय महिला रेशमा शेख ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। रेशमा फिरदौस नगर की निवासी थीं और घटना के वक्त वह अपने तलाकशुदा पति से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थीं। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया है।
तीन साल पहले हुआ था तलाक, अकेली रहकर करती थी काम
आजाद नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 20 साल पहले रेशमा की शादी सनावद निवासी सईद से हुई थी, लेकिन तीन साल पहले उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह इंदौर के पालदा इलाके में अपने मायके वालों से कुछ दूरी पर किराए के कमरे में अकेली रह रही थीं और आटा फैक्ट्री में काम करती थीं। बीते रविवार रात उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक ने इसकी सूचना उनके रिश्तेदारों को दी।
रिश्तेदारों ने तोड़ा दरवाजा, शव मिला फंदे पर लटका हुआ
मकान मालिक की सूचना पर रेशमा के रिश्तेदार आशिफ और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजे का लॉक तोड़ा। दरवाजा खुलते ही सभी स्तब्ध रह गए, क्योंकि रेशमा का शव फंदे पर लटका हुआ था। शव के पास ही उसका मोबाइल पड़ा था, जिसमें वीडियो कॉल चालू था। बताया जा रहा है कि यह कॉल उसने अपने तलाकशुदा पति सईद को किया था। इस वीडियो कॉल की जांच भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट बरामद, पुलिस कर रही जांच
पुलिस को रेशमा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। नोट की भाषा और उसमें लिखी बातों की जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। परिजनों ने बताया कि रेशमा की कोई संतान नहीं थी और वह मानसिक रूप से कुछ समय से परेशान चल रही थी। वहीं, जानकारी के अनुसार रेशमा का पूर्व पति सईद भी कुछ वर्षों से इंदौर में ही रह रहा था। पुलिस अब पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।