फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Wheat procurement starts from March 15, 91 centers set up for farmers' convenience

Indore News: कल से गेहूं की खरीदी शुरू, सरकार ने यह दाम तय किया, कलेक्टर ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Fri, 14 Mar 2025 05:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 14 Mar 2025 05:24 PM IST
सार

Indore News: इंदौर जिले में 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा। किसानों की सुविधा के लिए 91 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। केंद्रों पर बैठने, छाया, पानी और हेल्प डेस्क की विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Indore News Wheat procurement starts from March 15, 91 centers set up for farmers' convenience
गेहूं की फसल। संवाद

विस्तार

इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 15 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में 91 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर किसानों के बैठने, छाया, टेंट, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, इन केंद्रों पर किसानों के लिए निःशुल्क स्लॉट बुकिंग हेतु हेल्प डेस्क भी उपलब्ध रहेंगे। किसानों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन


कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उनके निर्देश पर गेहूं खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और खरीदी के नियमों व निर्देशों की जानकारी देने के उद्देश्य से संबंधित समस्त अधिकारी-कर्मचारी, खाद्य सहकारिता विभाग, वेयरहाउस, नागरिक आपूर्ति निगम, गोदाम संचालक, अधिकृत एजेंसियों के आउटसोर्स के सर्वेयर आदि की कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में उपार्जन नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर गौरव बेनल द्वारा सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को उपार्जन नीति के नियम और निर्देशों से अवगत कराया गया तथा फील्ड स्तर पर उनका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


91 केंद्रों पर होगी खरीदी
जिला उपार्जन समिति द्वारा किसानों की सुविधा के लिए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 91 खरीदी केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें 56 केंद्र गोदामों में, 6 केंद्र स्टील साइलो बरलाई में, 4 केंद्र विभिन्न मंडियों में और 25 केंद्र समिति स्तर पर बनाए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार गेहूं खरीदी का कार्य 15 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। पंजीकृत किसान अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी केंद्र पर निःशुल्क स्लॉट बुक कराकर अपनी उपज बेच सकेंगे। गेहूं उपार्जन 2600 रुपये प्रति क्विंटल (जिसमें समर्थन मूल्य बोनस भी सम्मिलित है) की दर से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत बिल तैयार करें
कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि किसानों को भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो। इसके लिए खरीदी का वजन पूरा होते ही समिति प्रबंधक और ऑपरेटर तत्काल बिल तैयार करें। इसके पश्चात उसी समय ऑपरेटर द्वारा "रेडी टू ट्रांसपोर्ट" की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। हैंडलिंग चालान या ट्रांसपोर्ट चालान भी उसी दिन बनाया जाए तथा सभी प्रक्रियाएं उसी दिन पूर्ण कर स्वीकृति पत्रक तैयार करने की कार्रवाई नागरिक आपूर्ति निगम और वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को समय पर भुगतान किया जा सके।

जिला उपार्जन समिति द्वारा फील्ड में किसानों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, छाया, पेयजल, सफाई व्यवस्था के तहत पंखे, क्लीनिंग मशीन, हमाल और तौल के लिए पर्याप्त तौल कांटे जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों का भौतिक सत्यापन जिला स्तर पर भी किया जाएगा। इसके साथ ही, सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि केंद्रों पर नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन तीन दिवस के भीतर पूरा कर जिला समिति को पालन प्रतिवेदन भेजा जाए।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया
गेहूं खरीदी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए इंदौर के आईपीसी बैंक में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक आलोक जैन को नियुक्त किया गया है। उनके साथ एक विशेष दल भी तैनात किया गया है, जो किसानों की शिकायतें कंट्रोल रूम के फोन नंबर 07312533200 पर प्राप्त कर समय-सीमा में उचित निराकरण करेगा। गेहूं उपार्जन केवल पंजीकृत किसानों से ही किया जाएगा। जिले में अब तक कुल 31,280 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर अपना पंजीयन अवश्य करा लें, ताकि उन्हें गेहूं बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed