{"_id":"691b039dd39251d768087a0c","slug":"indore-news-west-bengal-woman-visiting-daughter-commits-suicide-by-consuming-poison-in-malharganj-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बेटे से फोन पर बात की और 15 मिनट बाद मां ने खाया जहर, बेटी के घर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बेटे से फोन पर बात की और 15 मिनट बाद मां ने खाया जहर, बेटी के घर की आत्महत्या
Mon, 17 Nov 2025 04:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 17 Nov 2025 04:44 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के मल्हारगंज इलाके में अपनी बेटी के घर आई पश्चिम बंगाल निवासी 50 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात बेटे से फोन पर बात करने के बाद वह बाहर गईं और लौटते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इंदौर में दर्दनाक घटना, बेटे से बात करने के बाद 50 वर्षीय महिला ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के मल्हारगंज इलाके में पश्चिम बंगाल से आई एक 50 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है, जब महिला अपने बेटे से फोन पर बात कर रही थीं। इसके बाद वह किराने की दुकान जाने का कहकर बाहर निकलीं और कुछ देर बाद जब लौटीं तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने जहर खाने की बात कबूली।
बेटे से फोन पर बात के बाद उठाया कदम
मल्हारगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सुमित्रा (50) पति स्वर्गीय समर दास के रूप में हुई है। वह शंकर गंज जिंसी में अपने दामाद शफिकुल के घर आई हुई थीं। शफिकुल ने बताया कि रविवार रात सुमित्रा अपने बेटे से मोबाइल पर बात कर रही थीं। बातचीत के बाद, उन्होंने अपनी बेटी आयशा से कहा कि वह किराने की दुकान से होकर आ रही हैं। करीब 15 मिनट बाद जब वे घर लौटीं, तो उनकी हालत खराब होने लगी।
यह भी पढ़ें...
Indore News: बस में छेड़छाड़ का आरोपी 7 दिन बाद भी नहीं पकड़ाया, ड्राइवर-क्लीनर की जमानत खारिज
विज्ञापन
टिकट कन्फर्म नहीं होने से थीं परेशान
परिजनों के मुताबिक, सुमित्रा मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थीं। उनके पति का 10 साल पहले निधन हो चुका है। वह 20 दिन पहले ही इंदौर अपनी बेटी के पास आई थीं। उन्हें 10 दिन बाद वापस जाना था, लेकिन उनका टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रहा था। बताया जा रहा है कि रात को वह अपने बेटे से दस्तावेजों को लेकर भी बात कर रही थीं।
पुलिस जांच में जुटी
तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई। सुमित्रा के दो बेटे हैं, एक अलग रहता है और दूसरा पश्चिम बंगाल में उन्हीं के साथ रहता है। पुलिस ने रात में ही दोनों बेटों को मौत की सूचना दे दी। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।