फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news weather rakshabandhan rakhi rain mausam imd temperature

Indore News: रक्षाबंधन पर भी बारिश को तरसा शहर, सुबह से तेज धूप, किसानों ने यज्ञ शुरू किए

Sat, 09 Aug 2025 04:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 09 Aug 2025 04:51 PM IST
सार

Indore News: अगस्त का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद इंदौर में अब तक तेज बारिश नहीं हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। भानगढ़ गांव में ग्रामीणों ने बारिश की कामना के लिए यज्ञ किया।

विज्ञापन
indore news weather rakshabandhan rakhi rain mausam imd temperature
किसानों ने किया यज्ञ - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

अगस्त का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है, लेकिन इंदौर में अब तक एक भी दिन तेज बारिश नहीं हुई है। रक्षाबंधन के दिन भी मौसम का मिजाज बदलता रहा कभी तेज धूप, तो कभी हल्के बादल। फिलहाल किसी मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय न होने से बारिश के आसार नहीं दिख रहे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार सूखे जैसे हालात खेती पर असर डाल सकते हैं।
विज्ञापन


भानगढ़ में बारिश के लिए यज्ञ
शुक्रवार को इंदौर से सटे भानगढ़ गांव में ग्रामीणों ने बारिश की कामना के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया। गांव के मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक यज्ञ में ग्रामीणों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। चेतन सिंह चौहान, धीरज सिंह चौहान और राजतिलक गुंड जैसे ग्रामीणों ने श्रद्धा से यज्ञ में भाग लिया। यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण हुआ। पिछले पांच दिनों से अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। इस दौरान न बारिश हुई और न ही कोई प्रभावशाली मौसम तंत्र विकसित हुआ।
विज्ञापन


इंदौर और उज्जैन संभाग में कम बारिश
इस बार इंदौर और उज्जैन संभाग में बारिश की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इंदौर संभाग के 8 में से 5 जिलों में अब तक 13 इंच से भी कम वर्षा दर्ज हुई है। केवल अलीराजपुर और झाबुआ ही ऐसे जिले हैं जहां 20 इंच से अधिक बारिश हुई है। स्थिति यह है कि औसत से काफी कम बारिश के कारण जलस्तर और फसल दोनों पर असर पड़ने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 अगस्त से बदल सकता है मौसम का रुख
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, शुक्रवार को देश में दो ट्रफ लाइन सक्रिय रहीं, लेकिन वे मध्य प्रदेश से काफी दूर थीं। शनिवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसका असर इंदौर पर नहीं पड़ेगा। हालांकि, 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed