फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News UPSC Civil Services Prelims 2026 Preparation and Exam Center

Indore News: 24 मई को इंदौर के 27 केंद्रों पर होगी यूपीएससी, 12 हजार छात्रों के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन

Fri, 15 May 2026 06:46 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 15 May 2026 06:46 AM IST
सार

Indore News: संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बैठक कर बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। परीक्षार्थियों को केवल पेन, पेंसिल और जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रवेश मिलेगा, जबकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन
Indore News UPSC Civil Services Prelims 2026 Preparation and Exam Center
परीक्षा की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त ने ली बैठक। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में 24 मई को आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संघ लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा के लिए इंदौर में कुल 27 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 12,104 परीक्षार्थी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। विशेष रूप से एक केंद्र पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किया गया है। परीक्षा रविवार, 24 मई को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम सत्र का समय सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक रहेगा, जबकि द्वितीय सत्र दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान संघ लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


निर्बाध बिजली आपूर्ति का ध्यान रखें
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को परीक्षा समन्वयक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही संयुक्त आयुक्त शैली कनाश को प्रभारी परीक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। बैठक में राजस्व उपायुक्त सपना लोवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिंह सहित नगर निगम, बिजली विभाग, डाकघर और कोषालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के भीतर यह सब प्रतिबंधित
आयोग के कड़े नियमों के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के भीतर केवल पेन, पेंसिल, ई-एडमिट कार्ड, स्वयं के फोटो और आधिकारिक पहचान पत्र ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, डिजिटल गैजेट, ब्लूटूथ उपकरण और बैग जैसे सामान ले जाना पूरी तरह वर्जित है। प्रवेश केवल आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए वैध ई-एडमिट कार्ड के आधार पर ही मिलेगा। परीक्षार्थियों को केवल उनके आवंटित परीक्षा केंद्र पर ही बैठने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed