{"_id":"689c1d9baa376732a30bcc34","slug":"indore-news-two-road-accidents-in-one-night-two-dead-after-car-and-unknown-vehicle-hit-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: शराब पीकर सड़क पर गिरा, कार ने कुचल दिया, एक ही रात में दो दर्दनाक हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: शराब पीकर सड़क पर गिरा, कार ने कुचल दिया, एक ही रात में दो दर्दनाक हादसे
Wed, 13 Aug 2025 11:50 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:50 AM IST
सार
Indore News: इंदौर में मंगलवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। बॉम्बे अस्पताल के पास एक कार ने सड़क पर गिरे शराबी व्यक्ति को कुचल दिया, जबकि रावजी बाजार क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की जान चली गई।
विज्ञापन
राजू
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के बॉम्बे अस्पताल के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार ने सड़क पर गिरे व्यक्ति को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। राहगीरों ने तत्काल घायल को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कार जाती हुई दिखाई दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें...
Indore: नशा करने से रोकने पर गुंडों ने किया पत्रकार पर हमला, केस दर्ज
शराब के नशे में था मृतक, कार लेकर भागा आरोपी
लसूडिया पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे हुआ। मृतक की पहचान राजू (50) पुत्र शंकर तायड़े, निवासी चिकित्सक नगर के रूप में हुई है। राजू पैदल घर लौट रहा था, तभी शराब के नशे में वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान एक कार ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। राजू के बेटे अर्जुन ने बताया कि उनके पिता स्क्रैप का काम करते थे और काम निपटाकर घर लौट रहे थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी
लसूडिया पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें संदिग्ध कार घटनास्थल से गुजरती हुई नजर आ रही है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है। टीम ने आसपास के इलाकों में भी वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
रावजी बाजार में भी हादसा, ऑटो ड्राइवर की मौत
इसी रात, इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में एक और हादसा हुआ जिसमें ऑटो ड्राइवर की जान चली गई। सलीम (51) पुत्र मुबारिक खान मंसूरी, निवासी मदीना नगर, आजाद नगर, बाइक से अपने परिचित से मिलने मोती तबेला जा रहे थे, तभी महल कचहरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सलीम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े रहे, लेकिन करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। कुछ युवकों ने एक ऑटो की मदद से उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां दो पुलिसकर्मी भी साथ गए। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।