फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Goons attacked a journalist for stopping them from consuming drugs, case registered

Indore: नशा करने से रोकने पर गुंडों ने पत्रकार पर किया चाकू से हमला, केस दर्ज

Wed, 13 Aug 2025 10:09 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 13 Aug 2025 10:09 AM IST
सार

सागर चौकसे रात 1 बजे दफ्तर से काम निपटाकर विजय नगर से अपने घर आदर्श बिजासन नगर जा रहे थे। उनके घर के समीप ही आंगनवाड़ी केंद्र है। तीन युवक शुभम चौकसे, कुनाल पंवार और एक अन्य युवक वहां बैठकर नशा कर रहे थे।

विज्ञापन
Indore: Goons attacked a journalist for stopping them from consuming drugs, case registered
पत्रकार सागर चौकसे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में तीन गुंडों ने एक पत्रकार पर चाकू से हमला कर दिया। दफ्तर से काम कर घर लौट रहे पत्रकार सागर चौकसे ने घर के समीप आंगनवाड़ी केंद्र पर नशा कर रहे गुंडों को टोका तो वे भड़क गए और चाकू लेकर चौकसे के पीछे लपके।

विज्ञापन


एक युवक ने हाथापाई की और चाकू के वार किया। वार से बचने के लिए चौकसे दौड़ते हुए घर में घुसे और दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनका पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। हाथापाई के कारण चौकसे के चेहरे पर चोट आई है।
विज्ञापन


सागर चौकसे रात 1 बजे दफ्तर से काम निपटाकर विजय नगर से अपने घर आदर्श बिजासन नगर जा रहे थे। उनके घर के समीप ही आंगनवाड़ी केंद्र है। तीन युवक शुभम चौकसे, कुनाल पंवार और एक अन्य युवक वहां बैठकर नशा कर रहे थे। चौकसे ने गाड़ी पार्क की और तीनों को वहां से हटने के लिए कहा। इस बात पर शुभम चौकसे आया और हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद उसने चाकू निकाला और सागर पर वार करने लगे। वार से बचकर चौकसे घर की तरफ दौड़े और गेट लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंंगामे के कारण आसपास के रहवासी भी जाग गए और गुंडों का विरोध किया। इसके बाद तीनों भाग गए। सागर ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशा बेचा जाता है और रात को अक्सर राहगीरों से पैसे मांगने को लेकर बदमाश विवाद करते हैं। तीनों आरोपियों ने रात को दो अन्य रहवासियों के घर भी हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed