{"_id":"68075b776fb11574b608234c","slug":"indore-news-two-new-covid-corona-cases-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में लौट आया कोरोना! बुजुर्ग महिला की मौत, युवक आइसोलेशन में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में लौट आया कोरोना! बुजुर्ग महिला की मौत, युवक आइसोलेशन में भर्ती
Tue, 22 Apr 2025 02:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:33 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में लंबे समय बाद दो नए कोविड मामले सामने आए हैं। इनमें एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुजुर्ग महिला की पहले से किडनी की बीमारी थी और सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
कोविड 19
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में लंबे समय के बाद कोविड संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों में एक युवक और दूसरी एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनों मरीजों को पहले से ही अन्य बीमारियां थीं। इनमें से बुजुर्ग महिला की हालत अधिक गंभीर थी, जिनकी सोमवार को मृत्यु हो गई। वहीं, युवक का इलाज अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार दोनों मरीज इंदौर के ही निवासी हैं। युवक को दो-तीन दिनों से सर्दी और खांसी की शिकायत थी। पहले उसने एक अन्य अस्पताल में इलाज करवाया लेकिन जब राहत नहीं मिली, तो वह अरबिंदो अस्पताल पहुंचा, जहां कई जांचों के बाद कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई।
Indore News: शकर छोड़कर बदली जिंदगी, 30 दिन में कई बीमारियां खत्म, बेहद खास थी डाइट
फ्लू पैनल जांच में हुई संक्रमण की पुष्टि
अरबिंदो अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विनोद भंडारी ने जानकारी दी कि कुछ मरीजों की सर्दी-खांसी सामान्य इलाज से ठीक नहीं होती। ऐसे मामलों में विशेष "फ्लू पैनल जांच" की जाती है, जिसमें विभिन्न प्रकार की वायरल बीमारियों की जांच की जाती है। युवक के मामले में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई, और इसी जांच के दौरान वह कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे तुरंत अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं।
विज्ञापन
कोमॉर्बिडिटी वाली महिला की संक्रमण के दौरान मौत
दूसरी ओर, कोविड की पुष्टि महिला मरीज में भी हुई, जो इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की निवासी थीं। 74 वर्षीय इस महिला को पहले से किडनी की गंभीर बीमारी थी। उन्हें सीवियर सेप्टिक की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फ्लू पैनल जांच करवाई, जिसमें वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गईं। हालांकि उनकी मृत्यु सोमवार को हुई, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मौत का कारण मुख्य रूप से उनकी पुरानी बीमारियां थीं, न कि केवल कोविड।
चिकित्सकों की अपील: लक्षण दिखने पर कराएं जांच
कोविड के दो नए मामलों से एक बार फिर शहर में सतर्कता बढ़ गई है। डॉक्टर भंडारी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को लंबे समय तक सर्दी, खांसी या बुखार की शिकायत हो, तो वह सामान्य मानकर न छोड़ें। समय रहते जांच कराना और जरूरी सावधानियों को अपनाना आवश्यक है, विशेष रूप से बुजुर्गों और कोमॉर्बिड मरीजों के लिए। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूर रखनी चाहिए।