फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Two killed in separate road accidents near Mangliya Toll and AB Road

Indore News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, चार्टर्ड बस ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार

Tue, 10 Feb 2026 10:50 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 10 Feb 2026 10:50 AM IST
सार

Indore News: दो भीषण सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई है। पहले मामले में शादी से लौट रहे दंपती को टक्कर मार दी, जिससे संतोष कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मामले में बेटी का रिश्ता लेकर आए किसान बाबूलाल की कार की टक्कर से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Indore News Two killed in separate road accidents near Mangliya Toll and AB Road
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock

विस्तार

शिप्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांगलिया टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां चार्टर्ड बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एमआईजी क्षेत्र के निवासी संतोष कुशवाह अपनी पत्नी कपूरीबाई के साथ एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर देवास से इंदौर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही चार्टर्ड बस क्रमांक MP13-P7-290 ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया और टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत के कारण दंपति सड़क पर गिर पड़े और बस का पहिया संतोष के सिर के ऊपर से गुजर गया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


हादसे के वक्त पीछे ही चल रहा था परिवार
मृतक के भाई अंकित ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पूरा परिवार एक शादी समारोह में सम्मिलित होकर वापस लौट रहा था। अंकित अपनी मोटरसाइकिल से संतोष की एक्टिवा के पीछे ही चल रहे थे। उन्होंने देखा कि तेज रफ्तार बस ने पहले उनकी बाइक को ओवरटेक किया और फिर आगे जाकर संतोष के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल कपूरीबाई को उपचार के लिए अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। मृतक संतोष निजी कार्य करते थे और अपने पीछे दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


बेटी के रिश्ते की बात करने आए किसान की जान गई
सड़क दुर्घटना का एक अन्य मामला एबी रोड पर घटित हुआ जहां खरगोन जिले के ग्राम बकानेर से आए एक किसान की मौत हो गई। बाबूलाल कटारे नामक यह किसान अपनी छोटी बेटी के लिए विवाह का रिश्ता लेकर भैसलाय गांव आए थे। कार्य पूर्ण कर लौटते समय एक अज्ञात कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल निजी अस्पताल और फिर वहां से एमवाय अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। खेती-किसानी करने वाले बाबूलाल के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed