फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Truck crushed a young man, dogs scratched the dead body lying on the road for a long time

Indore News: इंदौर में दिल दहलाने वाला हादसा, युवक को रौंदकर भागा ट्रक, सड़क पर पड़े शव को नोचते रहे कुत्ते

Thu, 09 May 2024 07:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 09 May 2024 07:50 PM IST
सार

इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। ट्रक का पिछला पहिया युवक के शरीर पर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक्कर के बाद न दोपहिया बाइक सवार रुके और न ट्रक ड्राइवर। शव सड़क पर पड़ा रहा। इस बीच दो कुत्ते आकर शव को नोचने लगे।

विज्ञापन
Indore News: Truck crushed a young man, dogs scratched the dead body lying on the road for a long time
इंदौर में युवक को ट्रक ने रौंद दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के देपालपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अलसुबह हुई इस घटना में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका शव देर तक सड़क पर पड़ा रहा। जिसे कुत्तों ने नोचने की कोशिश की। घटना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम केे लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भाग निकला। 

विज्ञापन

घटना देपालपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह पांच बजे हुई। देपालपुर निवासी धर्मेंद्र पिता राधेश्याम सिसौदिया घर से निकला था। चमन चौराहे पर वह ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। इस बीच दूसरी तरफ से दूसरा दोपहिया वाहन आया। उस पर दो युवक सवार थे। धर्मेंद्र को निकलने की जगह नहीं मिली। सामने से आ रहे युवक ने बाइक रोक दी। इस कारण धर्मेंद्र की बाइक का संतुलन गड़बड़ा गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। इससे ट्रक का पिछला पहिया उसके शरीर पर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद न दोपहिया बाइक सवार रुके और न ट्रक ड्राइवर। धर्मेंद्र का शव सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा। इस बीच दो सफेद कुत्ते आकर शव को नोचने लगे। जब लोगों ने शव को पड़े देखा तो कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव को सड़क से उठाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक का पता लगा लिया है, हालांकि अभी पुलिस ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed