फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Tomato prices double in 3 days, supply drops, farmers blame weak crop

Indore News: टमाटर बना लाल सोना! 3 दिन में दाम दोगुने, जनता हुई हैरान

Wed, 06 Aug 2025 08:43 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 06 Aug 2025 08:43 AM IST
सार

Indore News: टमाटर के दामों में इंदौर में अचानक उछाल देखने को मिल रहा है। तीन दिन पहले तक 15-20 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब 50 से 80 रुपए किलो तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Indore news: Tomato prices double in 3 days, supply drops, farmers blame weak crop
indore news - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर सहित देशभर में टमाटर एक बार फिर अपने बढ़ते दामों को लेकर चर्चा में आ गया है। कुछ दिन पहले तक जो टमाटर 15 से 20 रुपए प्रति किलो में मिल रहा था, वही अब 50 से 80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। केवल तीन दिन में दामों में इतनी तेजी आने से आम नागरिक हैरान हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर में महादेव की निकली सवारी, शिव मंदिरों में हुए अनुष्ठान
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी व्यापारी बंटी शर्मा ने बताया कि बेंगलुरु, महाराष्ट्र के संगमनेर और नारायण गांव से देशभर में टमाटर की सप्लाई हो रही है। फसल कमजोर होने, बारिश व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मांग बढ़ने और आवक घटने के चलते यह अचानक मूल्यवृद्धि हुई है। इंदौर की मंडी में जहां रोज 18 से 20 गाड़ियां टमाटर की आ रहीं थीं, वहीं अब यह संख्या घटकर सिर्फ 12 से 15 रह गई है। इससे थोक बाजार में टमाटर का भाव 35 से 40 रुपए किलो तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सितंबर में नई फसल आने तक टमाटर के दामों में गिरावट के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।


रासायनिक दवाओं का अत्यधिक उपयोग बना मुसीबत
टमाटर की फसल में अचानक आई गिरावट के पीछे वैज्ञानिक कारण भी सामने आ रहे हैं। टमाटर उत्पादक किसानों का कहना है कि इस बार फसल से 50 दिन तक उपज की उम्मीद थी, लेकिन पौधों से मात्र 25 से 30 दिन में ही उत्पादन कम होने लगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिक उत्पादन के लालच में किसानों ने अत्यधिक मात्रा में रासायनिक दवाइयों का उपयोग किया, जिससे मिट्टी की उर्वरकता प्रभावित हुई है। इसी कारण टमाटर के पौधों में फल देर तक टिक नहीं पाए और उत्पादन में भारी गिरावट आई। यह स्थिति केवल इंदौर ही नहीं, बल्कि अन्य उत्पादक क्षेत्रों में भी देखने को मिल रही है।

स्थानीय सब्जियों की बंपर आवक, कई के दाम सस्ते
टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच इंदौर मंडी में अन्य सब्जियों की जोरदार आवक से राहत की खबर भी है। सबसे ज्यादा आवक खीरा और ककड़ी की हो रही है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 50 ट्राले निमाड़ क्षेत्र से मंडी में पहुंच रहे हैं। इंदौर की बड़ी सब्जी मंडियों में खीरा-ककड़ी 5 से 7 रुपए किलो, मिर्ची बेस्ट क्वालिटी 50 से 60 रुपए किलो, भुट्टा देसी 5 से 10 रुपए और अमेरिकन भुट्टा 10 से 15 रुपए किलो बिक रहा है। इसके अलावा बैंगन 3 से 6 रुपए, लौकी 8 से 10, भिंडी 20 से 25, गिलकी 15 से 20, चवलाफली और गाजर 15 से 20, मैथी 25 से 30, पालक और धनिया 15 से 40 तथा चतुरफली 50 से 60 रुपए किलो बिक रही है। चोइथराम थोक मंडी में यह सभी भाव वर्तमान में चल रहे हैं।

बरसात में आई तेजी तो सब्जियों पर पड़ेगा असर
इन दिनों मंडी में हरी सब्जियों की भरपूर आवक देखने को मिल रही है, जिससे कीमतें संतुलित बनी हुई हैं। लेकिन यदि बारिश की गति तेज होती है और लगातार चलती रही, तो यह आवक प्रभावित हो सकती है। बारिश से खेतों में पानी भरने की स्थिति में फसलें प्रभावित होंगी और सप्लाई घटेगी, जिससे सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं। फिलहाल मंडी में सब्जियों का अच्छा स्टॉक मौजूद है, लेकिन मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए व्यापारी और ग्राहक दोनों ही आशंकित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed