फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news three accused arrested for duping youth via fake instagram id

Indore News: इंस्टाग्राम पर प्रिया ठाकुर बनकर की दोस्ती, फिर बायपास पर बुलाकर कर दिया कांड

Tue, 02 Sep 2025 02:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 02 Sep 2025 02:16 PM IST
सार

Indore News: तेजाजी नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक युवक को जाल में फंसाया। ये पहले भी कई लड़कों को लूट चुके हैं। 

विज्ञापन
indore news three accused arrested for duping youth via fake instagram id
indore news - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों ने एक युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर एक युवक को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। बातचीत के बाद उसे बायपास पर मिलने के लिए बुलाया गया और फिर डराकर उसके अकाउंट से 50 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर तीनों की पहचान कर सोमवार रात को गिरफ्तार किया। ये पहले भी इस तरह कई लड़कों को लूट चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
MP News: सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी ने संभाली MPCA की कमान, महाआर्यमन सिंधिया बने अध्यक्ष
विज्ञापन


प्रिया के जाल में फंस गया राहुल
टीआई देवेंद्र मरकाम ने बताया कि लवकुश कॉलोनी निवासी राहुल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि उसकी इंस्टाग्राम पर प्रिया ठाकुर नाम की युवती से दोस्ती हुई थी। चैटिंग के दौरान युवती ने उसे बायपास के सुनसान इलाके में बुलाया। जब राहुल वहां पहुंचा तो तीनों आरोपी पहले से मौजूद थे। आरोपियों की पहचान पंकज पुत्र सुंदरलाल खातकर (निवासी लसूडिया), यश सोलंकी (निवासी निरंजनपुर) और विजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने स्वीकार किया कि फर्जी प्रोफाइल बनाकर उन्होंने राहुल को जाल में फंसाया और उससे 50 हजार रुपए ट्रांसफर कराए। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने इसी तरह और लोगों को भी अपने झांसे में लेकर ठगी की है।

आरोपियों से बरामदगी
पकड़े गए आरोपियों में विजेंद्र उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जबकि पंकज बैतूल का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक, मोबाइल और नकदी भी बरामद की है। फिलहाल आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस ठगी के अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed