MP News: सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी ने संभाली MPCA की कमान, महाआर्यमन सिंधिया बने अध्यक्ष
Madhya Pradesh Cricket Association elections: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का संचालन अब नई कार्यकारिणी करेगी। छह साल बाद सभी नए चेहरे संगठन में आए हैं। सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी से 29 वर्षीय महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके साथ सुधीर असनानी सचिव, विनीत सेठिया उपाध्यक्ष, संजय दुआ कोषाध्यक्ष और अरुंधति किरकिरे सहसचिव बनीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन का संचालन नई कार्यकारिणी करेगी। छह साल बाद सभी नये चेहरे MPCA (मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) में आए हैं। 29 वर्षीय महाआर्यमन सिंधिया के अलावा सभी नये चेहरे अलग-अलग पदों पर काबिज हुए हैं। सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में महाआर्यमन को इस पद तक लाने के लिए उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीन साल पहले से जमीन तैयार कर ली थी।
ये भी पढ़ें- सीएम दिल्ली में उद्योगपतियों के साथ करेंगे वन-टू-वन मीटिंग, टेक्सटाइल सेक्टर पर होगा फोकस
वार्षिक बैठक इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित की गई। नई कार्यकारिणी में पहले से तय उम्मीदवारों के अलावा अन्य किसी सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इस कारण सभी निर्विरोध चुने गए। नई कार्यकारिणी में महाआर्यमन टीम के कप्तान बने हैं, जबकि सचिव के पद पर सुधीर असनानी, उपाध्यक्ष पद पर विनीत सेठिया, कोषाध्यक्ष संजय दुआ बने, जबकि सहसचिव अरुंधति किरकिरे बनीं। कार्यकारिणी सदस्य में राजीव रिसोडकर, प्रसुन कनमड़ीकरण, विजेस राणा व संध्या अग्रवाल शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
