फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Thieves Strike 5 Minutes After Family Leaves, Loot 27 Lakh

Indore News: भतीजे की शादी में गया लोहा व्यापारी, 5 मिनट बाद घर में घुसे चोर, 27 लाख का माल साफ

Sat, 08 Feb 2025 05:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 08 Feb 2025 05:01 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक लोहा व्यापारी के घर चोरों ने सेंध लगाकर 27 लाख रुपए के नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Indore News: Thieves Strike 5 Minutes After Family Leaves, Loot 27 Lakh
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक लोहा व्यापारी के घर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से नगदी और जेवरात सहित कुल 27 लाख रुपए का माल ले उड़े। चोरी की यह घटना पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। दोनों चोर हेलमेट और मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसे थे। पुलिस अब इनकी पहचान कर तलाश में जुट गई है खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कीम नंबर 94 में रहने वाले लोहा व्यापारी मुस्तकीम अहमद के घर चोरी की वारदात हुई। वारदात के दौरान वे परिवार सहित अपने भतीजे की शादी में शामिल होने गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं, जो पूरी योजना के साथ घर में घुसे थे। दोनों ने हेलमेट और चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था ताकि उनकी पहचान न हो सके। बदमाशों ने घर में घुसकर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया और फरार हो गए।

विज्ञापन


27 लाख रुपए का सामान चुरा लिया
मुस्तकीम अहमद ने बताया कि वे शुक्रवार को अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ घर से निकले थे। घर पर ताला लगा हुआ था, लेकिन जब रात करीब सवा 12 बजे लौटे तो देखा कि घर का गेट टूटा हुआ और खुला पड़ा था। घर की लाइटें भी बंद थीं। जब अंदर जाकर देखा तो पता चला कि चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तुरंत घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें सामने आया कि उनके जाने के महज पांच मिनट बाद ही चोर घर में घुस आए थे।
विज्ञापन


गैरेज के रास्ते से घर में घुसे
सीसीटीवी फुटेज से यह भी पता चला कि पूरी वारदात एक घंटे से भी कम समय में हो गई। चोरों ने घर में घुसने के लिए गैरेज के ऊपर से टांड पर चढ़कर रास्ता बनाया और आसानी से घर में दाखिल हो गए। वे शाम 7:35 बजे घर में घुसे और 8:15 बजे निकल गए। वारदात के दौरान चोरों के हाथ में टॉमी थी, जिससे उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर 7 लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल 27 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। व्यापारी को शक है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई जान-पहचान का व्यक्ति हो सकता है, क्योंकि चोरों को पहले से ही पता था कि पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उनके पकड़े जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed