{"_id":"68124bd37a71eb727805645d","slug":"indore-news-teacher-love-jihad-pahalgam-terror-attack-muslim-boy-hindu-girls-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पहलगाम की तरह तेरे परिवार को मार दूंगा, टीचर से रेप के बाद दी धमकी, वीडियो भी बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पहलगाम की तरह तेरे परिवार को मार दूंगा, टीचर से रेप के बाद दी धमकी, वीडियो भी बनाए
Wed, 30 Apr 2025 09:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 30 Apr 2025 09:42 PM IST
सार
Indore News: चार बच्चों के पिता ने 27 साल की टीचर का रेप किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने पहले भाई बनकर परिचय बढ़ाया बाद में रेप कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी जिब्राइल
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में 27 वर्षीय महिला टीचर के साथ रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने 29 अप्रैल की रात लसूड़िया थाने पहुंचकर आरोपी जिब्राइल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 2017 में राजगढ़ में जिब्राइल से जान-पहचान हुई थी। उस समय उसके पिता बीमार रहते थे और जिब्राइल ने मदद का प्रस्ताव दिया। उसने भरोसा दिलाया कि वह उसे अपनी बहन की तरह मानता है लेकिन धीरे-धीरे उसकी मंशा बदलती गई और यह संबंध खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया।
Indore: इंदौर में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, विधायक एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे
डरा-धमकाकर होटल में रेप, बनाए वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल
पीड़िता के अनुसार, 2018 में वह पीएफ संबंधित कार्य के लिए बैंक गई थी, जहां जिब्राइल मिला और उसे घर छोड़ने की बात कहकर एक निजी होटल में ले गया। वहां उसके साथ रेप किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह लगातार धमकाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और अलग-अलग जगह वीडियो बनाकर डराने का सिलसिला जारी रखा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने बार-बार उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और उसे डर के साये में जीने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
शादीशुदा आरोपी ने धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पीछा नहीं छोड़ा
पीड़िता का आरोप है कि जिब्राइल लगातार उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाता रहा और धमकी देता था कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा। साल 2020 में पिता की मौत के बाद पीड़िता की मां और भाई इंदौर शिफ्ट हो गए। पीड़िता यहां बच्चों को पढ़ाने लगी, लेकिन जिब्राइल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। बाद में उसे पता चला कि जिब्राइल पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। इसके बावजूद वह लगातार संपर्क में रहने और साथ रहने का दबाव डालता रहा।
सगाई के बाद दी जान से मारने की धमकी, होटल में दोबारा रेप
पीड़िता ने बताया कि मार्च 2025 में वह इंदौर आ गई थी, लेकिन 18 अप्रैल को जिब्राइल भी पहुंच गया और घर में घुसकर हाथापाई की। उसने धमकी दी कि अगर साथ नहीं चली तो फोटो और वीडियो वायरल कर देगा और परिवार की हत्या कर देगा। वह उसे बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित होटल में ले गया और जबरदस्ती की। पीड़िता ने कहा कि 9 अप्रैल को उसकी सगाई हो गई थी, जिसका पता लगते ही जिब्राइल फिर आ धमका। उसने चेन पहनाकर कहा कि "तू मेरी है", फिर एमजी रोड के एक शोरूम में गहने दिलाने की बात कहकर उसे होटल ले गया और दोबारा रेप किया। इन सभी घटनाओं से परेशान होकर पीड़िता ने 29 अप्रैल को मां को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।