फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Slogans of Pakistan Zindabad were raised in Indore, MLA lodged an FIR

Indore: इंदौर में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, विधायक एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे

Wed, 30 Apr 2025 09:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 30 Apr 2025 09:36 PM IST
सार

नारे पाकिस्तान के विरोध में लगे। जब इसका वीडियो सामने आया तो इंदौर के तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोलू शुक्ला बड़वाली चौकी थाने पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे। उनका कहना है कि पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाना देशद्रोह है।

विज्ञापन
Indore: Slogans of Pakistan Zindabad were raised in Indore, MLA lodged an FIR
आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक कांग्रेस पार्षद को आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ आतंकवाद का पुतला जलाया। इस दौरान आतंकवाद के विरोध में नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान का नारा लगाया तो कई लोगों ने मुर्दाबाद के बजाए जिंदाबाद बोल दिया, हालांकि पार्षद इस गलत बता रहे है। उनका कहना है कि उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:दिनभर तेज धूप के बाद शाम को चली आंधी, कई पेड़ धराशायी तो कई टीनशेड उड़े

विज्ञापन

नारे पाकिस्तान के विरोध में लगे। जब इसका वीडियो सामने आया तो इंदौर के तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोलू शुक्ला सदर बाजार थाने पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे। उनका कहना है कि पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाना देशद्रोह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में बड़वाली चौकी पर कांग्रेस कार्यकर्ता और अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान आतंकवाद का पुतला भी जलाया गया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी। अनवर कादरी कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद है, लेकिन उनके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण भी दर्ज है। सालभर पहले एक युवक के घर में हथियार लेकर कादरी घुस गए थे। इस मामले में प्रकरण भी उनके खिलाफ दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed