फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Smriti Mandhana and Palash Muchhal wedding postponed due to father health issues

Indore News: स्मृति मंधाना और पलाश की शादी टली, फेरों से पहले पिता की तबियत बिगड़ी

Sun, 23 Nov 2025 05:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 23 Nov 2025 05:50 PM IST
सार

Indore News: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की आज होने वाली शादी स्थगित कर दी गई है। शादी की रस्में शुरू होने से ठीक पहले स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

विज्ञापन
Indore News Smriti Mandhana and Palash Muchhal wedding postponed due to father health issues
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छाल की मेंहदी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीत निर्देशक पलाश मुछाल की शादी फिलहाल टल गई है। यह शादी आज महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी। स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होने के कारण दोनों परिवारों ने यह समारोह स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने साझा की है।
विज्ञापन


अचानक बिगड़ी पिता की तबीयत
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात सांगली के समडोली रोड स्थित मंधाना फार्म हाउस में मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया गया था। रविवार दोपहर को शादी की मुख्य रस्में शुरू होनी थीं, लेकिन उससे ठीक पहले स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सांगली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


संगीत में हुआ था स्पेशल डांस
शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शन्स की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। विशेष रूप से संगीत सेरेमनी का एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल के लिए एक खास डांस परफॉर्मेंस दी थी। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद परिवार, मेहमान और फैंस काफी हैरान और खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बड़ी हस्तियां थीं मौजूद
इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और टीम इंडिया की कई साथी खिलाड़ी सांगली पहुंचे थे। शादी के लिए तैयार किए गए विशेष वेन्यू की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस इस शादी को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन अब उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा।


लंबे समय से रिश्ते में हैं दोनों
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की पहली मुलाकात साल 2019 में मुंबई में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 2024 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। छह साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed