फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news rss centenary celebrations plans discussed in indore meeting

Indore News: RSS की नई योजना से बड़ा बदलाव देखेगा समाज, यह बिंदु आपको भी चौंका देंगे

Sun, 24 Aug 2025 09:48 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 24 Aug 2025 09:48 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में आरएसएस के केंद्रीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी ने संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। संघ प्रमुख भागवत भी सितंबर में इंदौर आकर ‘परिक्रमा’ पुस्तक का विमोचन करेंगे।
 

विज्ञापन
indore news rss centenary celebrations plans discussed in indore meeting
इंदौर में भैयाजी जोशी ने बताई नई योजनाएं - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के केंद्रीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी शनिवार को इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने संघ के अनुषांगिक संगठनों के चुनिंदा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठकें कीं। मुख्य एजेंडा संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा।
विज्ञापन


विजयदशमी से शुरू होगा शताब्दी वर्ष समारोह
बैठक में तय किया गया कि 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही, संघ पहली बार 15 से 30 वर्ष तक के स्वयंसेवकों के लिए युवा शिविर आयोजित करेगा। इसके अतिरिक्त, 1 से 15 जनवरी तक हिंदू सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन


10 दिन का घर-घर संपर्क अभियान
संघ शताब्दी वर्ष के दौरान 10 दिन का घर-घर संपर्क अभियान भी चलाएगा। स्वयंसेवक गांवों, बस्तियों और शहरों में जाकर नागरिक संवाद कार्यक्रम करेंगे। हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और प्रोफेशनल्स को भी आयोजनों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज और युवाओं को जोड़ने पर जोर
बैठक में भैयाजी जोशी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने प्रचारकों और स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि गांवों में शाखाओं की संख्या बढ़ाई जाए और विश्वविद्यालयों व उच्च शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों और प्रोफेशनल्स को संघ से जोड़ा जाए।

पंच परिवर्तन और शाखा विस्तार पर चर्चा
बैठक में पंच परिवर्तन, शाखाओं के विस्तार और सेवा कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा हुई। संघ ने युवाओं की सुविधा के अनुसार शाखाओं की टाइमिंग एडजस्ट करने का निर्णय लिया, ताकि सुबह से लेकर शाम तक कभी भी शाखाएं लगाई जा सकें। बैठक में बजरंग दल, विहिप, भाजपा, सेवा भारती सहित संघ परिवार के कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।


सितंबर में फिर आएंगे भागवत
संघ सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत सितंबर में फिर इंदौर आएंगे। वे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल की पुस्तक ‘परिक्रमा’ का विमोचन करेंगे। यह कार्यक्रम 13 या 14 सितंबर को आयोजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य और गणमान्य लोग इस समारोह में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed