फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news robbery attempt at congress leader jitu patwari’s house captured on cctv

Indore News: जीतू पटवारी के घर डकैती की सनसनीखेज कोशिश, CCTV बंद कर बदमाश फरार

Sun, 07 Sep 2025 06:46 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 Sep 2025 06:46 AM IST
सार

Indore News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंदौर स्थित घर पर नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की कोशिश की। बदमाशों ने देर रात बिजली काटकर CCTV कैमरे बंद कर दिए और ऑफिस व लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
indore news robbery attempt at congress leader jitu patwari’s house captured on cctv
जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंदौर स्थित निवास पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने डकैती की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, पांच से अधिक नकाबपोश बदमाश पटवारी के राजेंद्र नगर स्थित घर में घुसे और वहां के ऑफिस को खंगाल डाला। बदमाशों ने घर की बिजली काट दी, जिससे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जीतू पटवारी के ऑफिस का काम देखने वाले आशीष शर्मा ने बताया कि बदमाशों ने पहले ऑफिस की बिजली बंद की और फिर डार्ज व अन्य लॉकर तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वहीं छोड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन और घरों में भी घुसे बदमाश
बदमाश केवल जीतू पटवारी के घर तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उसी इलाके में नगर पंचायत पुनासा के सीएमओ राजकुमार ठाकुर, एमपीईबी अधिकारी नरेंद्र दुबे और आर्य परिवार के घरों में भी घुसे। सभी घरों की खिड़कियों की जालियां काटी गईं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन घरों से क्या चोरी हुआ।

पड़ोसियों के कैमरे में कैद हुए बदमाश
बिजली काटे जाने के कारण पटवारी के घर के कैमरों में बदमाश रिकॉर्ड नहीं हो सके, लेकिन नजदीक ही रहने वाले नरेंद्र दुबे और राजकुमार ठाकुर के घरों के CCTV कैमरों में बदमाशों की गतिविधियां कैद हो गईं। इन फुटेज में बदमाशों को जीतू पटवारी के घर में घुसते हुए भी देखा गया है।

ढाई घंटे तक इलाके में घूमते रहे बदमाश
स्थानीय रहवासियों के अनुसार, बदमाशों की इलाके में एंट्री रात करीब 2 बजे कैमरों में रिकॉर्ड हुई। जबकि अंतिम बार उन्हें सुबह 4:30 बजे के आसपास देखा गया। यानी वे करीब ढाई घंटे तक इलाके में सक्रिय रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।


बांक टांडा गैंग पर संदेह
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजेंद्र नगर, राऊ और तेजाजी नगर में पहले भी बांक टांडा इलाके से आने वाले बदमाशों की सक्रियता देखी गई है। तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम पहले भी इस गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर चुके हैं, हालांकि कुछ आरोपी अब भी जमानत पर बाहर हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

पुलिस कर रही जांच
आशीष शर्मा और अन्य स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल, बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed