फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Road accident at Bhairavghat in Simrol; two motorcyclists killed after being hit by a Tempo Trave

Indore News: सिमरोल के भैरवघाट पर सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

Mon, 20 Jul 2026 07:14 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 20 Jul 2026 07:14 PM IST
सार

इंदौर-खंडवा रोड पर चोरल के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिसके बाद अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Indore News: Road accident at Bhairavghat in Simrol; two motorcyclists killed after being hit by a Tempo Trave
इंदौर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से 40 किलोमीटर दूर इंदौर-खंडवा रोड पर चोरल में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों युवक बाइक सवार थे। टक्कर के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं टक्कर मारने वाली टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। उसमें सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद इंदौर-खंडवा रोड पर यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन

यह हादसा सोमवार दोपहर इंदौर-खंडवा रोड पर हुआ। इंदौर से बड़वाह की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रही टेंपो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। उसकी गति काफी तेज थी। जोरदार टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और सिर पर गंभीर चोट के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन



पुलिस बाइक नंबर के आधार पर उनकी शिनाख्त करने में जुटी है। उधर, टक्कर के बाद टेंपो ट्रैवलर का चालक भी गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जानकारी मिलने के बाद सिमरोल थाने के पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रेन की मदद से खाई में गिरे वाहन को निकाला गया। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।तीन घंटे तक मार्ग का यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed