फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Residents protest the demolition of the Mhow Naka swimming pool; visit MLA Malini Gaud's residenc

Indore News: महू नाका तरण पुष्कर तोड़ने का विरोध, विधायक मालिनी गौड़ के घर पहुंचे रहवासी

Sat, 22 Aug 2026 06:42 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 22 Aug 2026 06:42 PM IST
सार

इंदौर में महूनाका तरण पुष्कर को तोड़ने और विश्राम बाग के तरण पुष्कर को पीपीपी मॉडल पर निजी हाथों में सौंपने के प्रस्ताव के खिलाफ तैराकी खिलाड़ियों ने विधायक मालिनी गौड़ के निवास पहुंचकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Indore News: Residents protest the demolition of the Mhow Naka swimming pool; visit MLA Malini Gaud's residenc
विधायक के घर प्रदर्शन - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में महूनाका तरण पुष्कर को तोड़ने और विश्राम बाग के तरण पुष्कर को निजी हाथों में सौंपने का विरोध शुरू हो गया है। इसे लेकर तैराकी से जुड़े खिलाड़ी और रहवासी बड़ी संख्या में विधायक मालिनी गौड़ के लोधीपुरा स्थित निवास पर पहुंचे और विरोध जताया।

विज्ञापन

 

उनका कहना था कि वर्षों से कई परिवार महूनाका के स्वीमिंग पूल का उपयोग कर रहे हैं। अभी भी इसकी स्थिति ठीक है, इसलिए इसे तोड़ा नहीं जाना चाहिए। विधायक मालिनी गौड़ ने प्रदर्शन करने आए लोगों से कहा कि वे उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगी।

विज्ञापन

 

प्रदर्शन करने वालों में तैराकी से जुड़े वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी शामिल थे। उनका कहना था कि शहर में सरकारी स्वीमिंग पूल कम हैं। कई मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे कम खर्च में तैराकी प्रतियोगिताओं की तैयारी नगर निगम के स्वीमिंग पूल में करते हैं। यदि महूनाका स्वीमिंग पूल को तोड़ दिया जाएगा, तो खिलाड़ी फिर कहां अभ्यास करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा विश्राम बाग का स्वीमिंग पूल भी बनकर तैयार है। उसे नगर निगम पीपीपी मॉडल पर सौंपना चाहता है। इसका भी खिलाड़ियों और आसपास के रहवासियों ने विरोध किया है। लोगों ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।


 

प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों ने विधायक को ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि खेल सुविधाओं का निजीकरण नहीं होना चाहिए। इंदौर में खेल सुविधाएं पहले ही काफी कम हैं। जो संसाधन उपलब्ध हैं, उन्हें निजी हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed