फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news Protect Your Eyes Better Vision

Indore News: अच्छी आंखों के लिए हरी सब्जियां खाएं, धूप में बैठें, कम्प्यूटर मोबाइल से बीच में ब्रेक लें

Wed, 29 Jan 2025 06:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 29 Jan 2025 06:29 PM IST
सार

Indore News: इंदौर डिविजनल ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर नेत्र पर जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ, नेत्र जागरूकता के लिए 1 वर्ष में 100 व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे

विज्ञापन
indore news Protect Your Eyes Better Vision
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

कम्प्यूटर एवं मोबाइल का समयबद्ध उपयोग और बीच-बीच में लेने वाले ब्रेक से आंखों को आराम मिलेगा और लंबे समय तक हम अपने कार्य को उचित रूप में संपन्न कर पाएंगे। यह आज के समय मोबाइल एवं कम्प्यूटर्स हमारी दिनचर्या का हिस्सा हो चुके हैं। अपनी दिनचर्या में कुछ समय ऐसा निर्धारित करें कि जब आप इन साधनों का उपयोग कम करें या हो सके तो दिन में इसका उपयोग न करें तो बेहतर रहेगा। जिससे आपकी आंखों और दिमाग दोनों को आराम मिल सकेगा। आंखों के लिए उपयोगी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल, नट्स एवं सीड्स और दूध के प्रोडक्ट का उपयोग अपने भोजन बढ़ाएं। सुबह-सुबह की धूप में कुछ समय रहने से विटामिन डी मिलने से आंखों रोशनी को फायदा मिलता है। यह बात इंदौर डिविजनल ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज नेत्र एवं नेत्र रोगों से संबंधित जन जागरूकता अभियान का इंदौर प्रेस क्लब में प्रारंभ करते हुए अध्यक्ष डॉ. महेश गर्ग ने कही। 
विज्ञापन


गर्ग ने कहा कि इस अभियान के तहत हम इस वर्ष 100 व्याख्यान सामाजिक संस्थाओं, स्कूल्स, आईटी कंपनीज, फैक्टरीज आदि जगहों पर आयोजित करेंगे। जिसमें हमारे सभी डॉक्टर्स सहयोग प्रदान करेंगे। इंदौर प्रेस क्लब एवं इंदौर डिविजनल ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकार साथियों को आंखों की देखभाल से संबंधित टिप्स प्रजेंटेशन के माध्यम से डॉ. महेश सोमानी एवं डॉ. अंशु ख्ररे ने बताए। 
विज्ञापन


डॉ. खरे ने आंखों के व्यायाम के बारे में जानकारी देने के साथ ही आंखों की रोशनी को स्थिर रखने के लिए भी टिप्स दिए और आवश्यक पोषक तत्वों के बारे मे बताया। डॉ. सोमानी ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों अधिक उपयोग की स्थिति में आंखों के लिए जरूरी सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि बीमारियों के बारे में तो हम बहुत चर्चा करते हैं, लेकिन रोकथाम और सावधानियां रखने से इन बीमारियों को रोक सकते हैं। अवेयरनेस को लेकर जो कार्य सोसायटी द्वारा किया जा रहा है, वह स्वागत योग्य है और इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के पूर्व क्षेत्रीय संचालक डॉ. शरद पंडित अतिथि के रूप में बोलते हुए जागरूकता अभियान शुरू करने के लिए सोसायटी के सभी लोग बधाई के पात्र हैं। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौधरी उपस्थित लोगों द्वारा पूछे गए मीडिया के साथियों के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। उन्होंने आंखों के कैंसर से संबंधित जानकारी भी दी। इस अवसर पर प्रेस क्लब के महासचिव हेमंत शर्मा, डॉ. पी.के. बजाज, डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, एम.के. इंटरनेशनल नेत्र बैंक की डायरेक्टर उमा झंवर सहित बड़ी संख्या मीडिया के साथी उपस्थित थे। अतिथि स्वागत डॉ. वंदना तेलगोटे और डॉ. सुरभि गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता वालिया ने किया और आभार कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महेश सोमानी ने माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed